{"_id":"6244a547e43d7761fb5d09cf","slug":"crime-chori-farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp688428527","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार के घर से साढ़े चार लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदार के घर से साढ़े चार लाख की चोरी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ठेकेदार के घर से चोर नकदी व जेवर समेत साढ़े चार लाख का माल चोरी कर ले गए। सुबह जानकारी होने पर मोहल्ले वालों की भीड़ जमा हो गई। ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस पहुंची।
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के गांव जनैया सठैया निवासी राम खिलाड़ी सक्सेना ईंट-भट्ठों पर मजदूर पहुंचाने का ठेका लेते हैं। मंगलवार रात चोर छत के रास्ते घर में घुस आए और बेड के पास रखा बक्सा खोलकर उसमें रखी करधनी, तीन चेनें, तीन अंगूठियां, तीन जोड़ी कुंडल, बेंदा और 60 हजार रुपये निकाल ले गए। तड़के परिजनों के जागने पर चोरी की जानकारी हुई।
परिजनों को शक है कि चोरों को घर के बारे में जानकारी थी। इसीलिए उन्होंने वही बक्सा खोला, जिसमें जेवर, नकदी रखी थी। अन्य बक्से चोरों ने नहीं खोले। ग्राम प्रधान ज्ञानेंद्र सिंह राजपूत का कहना है कि उन्होंने फोन पर सुबह ही हल्का के दरोगा संजय राय को घटना की जानकारी दी थी। दोपहर में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।