फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Cricket summer camp concludes, medals and certificates distributed to players

Farrukhabad News: क्रिकेट समर कैंप का समापन, खिलाड़ियों को बांटे मेडल व प्रमाण पत्र

Tue, 17 Jun 2025 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 17 Jun 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Cricket summer camp concludes, medals and certificates distributed to players
स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में खिलाड़ी को प्रमाण पत्र व मेडल देते जिला क्रीड़ाधिकारी कर् - फोटो : स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में खिलाड़ी को प्रमाण पत्र व मेडल देते जिला क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह व सचिव मोहनलाल अग्रवाल।
फर्रुखाबाद। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में चल रहे क्रिकेट समर कैंप का मंगलवार को समापन हो गया। समापन अवसर पर खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र बांटे गए। प्रशिक्षण रणजी खिलाड़ी असलम अली ने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन


11 जून को स्टेडियम में क्रिकेट समर कैंप का आयोजन किया गया था। दो दिन अंडर-19 खिलाड़ी हर्ष कृष्णनन ने खिलाड़ियों को क्रिकेट की बारीकियां बताईं। 13 जून से रणजी खिलाड़ी असलम अली ने खिलाड़ियों को फील्डिंग, बैटिंग, बॉलिंग और विकेट कीपिंग करने के तरीके बताए। इसके साथ ही फिटनेस के भी टिप्स दिए। समापन अवसर पर अभ्यासरत खिलाड़ियों के बीच मैच भी कराया।
विज्ञापन

मैच समापन के बाद मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह यादव व जिला क्रिकेट एसोसिएशन सचिव मोहनलाल अग्रवाल ने खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र बांटे। प्रशिक्षक असलम अली ने खिलाड़ियों से कहा कि क्रिकेट में फिटनेस बेहद जरूरी है। इसका वे लोग जरूर ध्यान रखें। इसके साथ ही नियमित अभ्यास जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव ने बताया कि जल्द ही स्टेडियम में राज्य स्तरीय महिला व पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित करवाया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिला क्रीड़ाधिकारी ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विक्रम अग्रवाल, वीरेंद्र सिंह कठेरिया, अमित सक्सेना, मनोज कठेरिया और अहमद मियां आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed