{"_id":"68110fc4cf59fe6c6b05a89f","slug":"cricket-players-increased-the-prestige-of-the-district-by-defeating-mainpuri-team-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-123460-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: मैनपुरी टीम को हरा क्रिकेट खिलाड़ियों ने जिले का मान बढ़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: मैनपुरी टीम को हरा क्रिकेट खिलाड़ियों ने जिले का मान बढ़ाया
Tue, 29 Apr 2025 11:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 29 Apr 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फिरोजाबाद में चल रही अंडर-19 जोनल क्रिकेट प्रतियोगिता में मैनपुरी टीम को हराकर फर्रुखाबाद क्रिकेट टीम ने जिले का मान बढ़ाया। 94 रनों की आतिशी पारी खेलने वाले कुनाल राजपूत को मैन ऑफ द मैच चुना गया। टीम अगर बुधवार को फिरोजाबाद की टीम को हरा देती है तो फिर वह मंडल क्रिकेट प्रतियोगिता खेलने गाजियाबाद जाएगी।
मंगलवार को मैनपुरी व फर्रुखाबाद क्रिकेट टीम के बीच लीग मैच खेला गया। फर्रुखाबाद क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 45 ओवर में 223 रन बनाए। कुनाल राजपूत ने ताबड़तोड़ 96 रन बनाए। इसके अलावा अभिषेक ने 21, वैभव दुबे ने 19, कृष्णा यादव ने 18, प्रांजुल व ध्रुव शुक्ल ने 12-12 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मैनपुरी की टीम 132 रनों पर ऑलआउट हो गई। हिमांशु राजपूत ने तीन व अब्दुल्ला आरिफ ने दो विकेट अपनी झोली में डाले। फर्रुखाबाद टीम बुधवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबला फिरोजाबाद की टीम से खेलेगी।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मोहनलाल अग्रवाल ने बताया कि जोनल प्रतियोगिता जीतने वाली टीम मंडल प्रतियोगिता खेलने गाजियाबाद जाएगी। जिला क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह यादव व टीम मैनेजर हर्ष कृष्णनन ने फर्रुखाबाद क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।