{"_id":"5beb1517bdec2227656243a4","slug":"crescent-sun-worship-by-the-arghya-chhath-puja-in-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढलते सूर्य को अर्घ्य देकर की पूजा छठ पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढलते सूर्य को अर्घ्य देकर की पूजा छठ पूजा
farrukhabad
Updated Tue, 13 Nov 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
छठ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किलाघाट पर छठ पूजन धूमधाम से किया गया। व्रतधारियों ने ढलते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजन किया। घरों में छठ मैया के गीत गाए गए और व्रत की कथा हुई।
पूर्वांचल विकास समिति की ओर से किलाघाट में छठ पूजा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए थे। शाम को ढलते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए लोग किलाघाट पहुंच गए। यहां पूर्वांचल विकास समिति के उपाध्यक्ष केदार शाह, छठ पूजा के अध्यक्ष अतुल शर्मा और डॉ. शमीम अहमद ने तैयारियां कर रखी थीं। घाट पर व्रतधारियों के लिए गन्ने, अदरक और हल्दी की व्यवस्था की गई थी। शाम को महिलाओं ने पूजा की सामग्रियों को सूप में रखकर ढलते सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके बाद घाट पर पूजन किया। महिलाओं ने गंगा नदी में दीपदान भी किया।
घाट पर पूजन करने के बाद महिलाओं ने पूजन का सारा सामान वैसे ही घर पर रख दिया। इसके बाद प्रसाद बांटा गया। अध्यक्ष केदार शाह ने बताया कि गुरुवार को सुबह सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। बताया कि जो निष्ठापूर्वक छठ पर महाव्रत रखता है, वह संतान सुख से अछूता नहीं रहता है। रंगनाथ मिश्र, सचिव अजीत भट्ठ, श्रवण कुमार, निर्मल यादव, जनार्दन शर्मा, एनडी प्रसाद और एसएन झा आदि मौजूद रहे।