फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Created a furore after the arrival of a family of six bodies

एक ही परिवार के छह शवों के आते ही मचा कोहराम

Wed, 10 Aug 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Wed, 10 Aug 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Created a furore after the arrival of a family of six bodies
बिल्डिंग ढही
मुंबई में मकान के गिरने से हुई एक ही परिवार के छह लोगाें की मौत के बाद बुधवार की शाम शवों के आने पर कोहराम मच गया। इस दौरान परिजनों ने मुंबई प्रशासन पर किसी तरह की मदद न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन



थाना जहानगंज के गांव बहोरा निवासी धनीराम परिवार के साथ मुंबई के भिवाड़ी में किराए के मकान में रह कर अपना व्यापार करते थे। 7 अगस्त की सुबह मकान के ढह जाने से धनीराम, मां ओमवती, पत्नी रेखा, पुत्री शिवांनी, पुत्र देवेश, नैतिक की मलबे में दब कर मौत हो गई थी।
विज्ञापन


मुंबई में शवों का पोस्टमार्टम होने के बाद बुधवार की दोपहर 3 बजे दो एंबुलेंस से शवों को गांव लाया गया। शव के आते ही गांव में कोहराम मच गया। गांव ही नहीं आसपास गांव के लोग मौके पर आ गए। शवों के आने से पहले ही तहसीलदार आरपी चौधरी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धनीराम के भाई आशाराम ने आरोप लगाया कि घटना के बाद मुंबई प्रशासन ने कोई मदद नहीं की। उनकी जिंदगी इसलिए बच गई कि वह घटना वाले रात को ड्यूटी पर गया हुआ था।


शवों के आने की जानकारी पर भाजपा नेता रोहिताश वर्मा, फतेहचंद्र, शैलेंद्र सिंह राठौर, बसपा नेता जैमिनी राजपूत, सपा नेता अरशद जमाल समेत काफी संख्या में नेता गांव पहुंचे। यहां पर धनीराम के साले शीशराम और उनके परिजनों ने धनीराम के चाचा पर रेखा के जेवरों को हड़पने का आरोप लगा हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed