{"_id":"5d39ec118ebc3e6cdc3abf90","slug":"cow-are-on-road-farrukhabad-news-knp503678615","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिशासी अधिकारियों को गोवंश पकड़वाने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिशासी अधिकारियों को गोवंश पकड़वाने के आदेश
विज्ञापन
फतेहगढ़ चौराहे पर खड़ा अन्ना मवेशियों का झुंड। अमर उजाला
- फोटो : FARRUKHABAD
नगरीय क्षेत्र में निराश्रित घूम रहे गोवंश की धरपकड़ के लिए नगर पालिका व नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों को आदेश जारी किए गए हैं। इसके साथ ही नगर क्षेत्र में चल रही अवैध डेयरियों को चिह्नित कर कार्रवाई के भी आदेश दिए गए। अब नगर के गो सदनों में बंद गोवंश के भरण-पोषण की धनराशि मांग के सापेक्ष सीधे शासन से मिलेगी।
शासन के आदेश पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. राजकिशोर सिंह ने नगरपालिका परिषद फर्रुखाबाद, कायमगंज, नगर पंचायत कमालगंज, मोहम्मदाबाद, शमसाबाद व कंपिल के अधिशासी अधिकारी को पत्र जारी किया है। इसमें कहा कि नगरीय क्षेत्र में कहीं भी आवारा गोवंश घूमता हुआ न मिले।
इन्हें संरक्षण के लिए गोसदनों में रखा जाए। इसके साथ ही शहर में चल रही अवैध डेयरियों को प्रतिबंधित करते हुए चिह्नित कर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
कान्हा गोशालाओं का तीन माह निर्माण पूरा कराने को कहा गया है। नगर क्षेत्र की गोशालाओं में बंद गोवंश के भरण पोषण के लिए सीधे शासन से धनराशि को मांगपत्र भेजें। इसके साथ ही गोवंश की धरपकड़ करने व अवैध डेयरियों पर कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
शासन से भले ही आए दिन गोवंश की धरपकड़ के लिए आदेश जारी किए जाते हों, लेकिन स्थानीय स्तर पर इसका असर कम ही दिखाई देता है। इससे जगह-जगह गोवंश के झुंड देखे जा सकते हैं।
शहर के चौक, घुमना, रेलवे रोड, स्टेशन, लालगेट, आवास विकास कालोनी, भोलेपुर, फतेहगढ़ चौराहा, जीजीआईसी के निकट, तिर्वा कोठी तिराहे व बीयसए आफिस के सामने पड़ा मैदान निराश्रित गोवंशों का अड्डा बना हुआ है। इनकी धरपकड़ को प्रभावी अभियान न चल पाने से राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।