फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Covid workers surrounded CMO office due to closure of services

Farrukhabad News: सेवाएं बंद करने पर कोविड कर्मियों ने सीएमओ कार्यालय घेरा

Sat, 17 Feb 2024 01:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Covid workers surrounded CMO office due to closure of services
फर्रुखाबाद। कोविड के दौरान आउटसोर्स पर लगाए गए कर्मचारियों की 31 मार्च तक अनुबंध होने के बावजूद सेवाओं पर रोक लगा दी गई। इसके विरोध में कर्मचारियों ने शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय पहुंचे। सीएमओ ने ज्ञापन लेने से इंकार करते हुए प्रतिदिन किए गए कार्यों को ब्योरा तलब किया।
विज्ञापन


जनपद में कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए आउटसोर्स पर लगाए गए करीब 120 कर्मचारी तैनात हैं। इनमें वार्ड ब्वाय, स्टाफ नर्स, एलटी आदि शामिल हैं। दिसंबर में अनुबंध विस्तार कर उनकी 31 मार्च तक सेवा बढ़ाई गई थी। जबकि 13 फरवरी को सीएमओ ने कार्यदायी संस्था विवान पार्थ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ को पत्र लिख दिया। इसमें कहा कि दिसंबर 2023 तक ही कर्मचारियों से सेवाएं लेने के शासन से निर्देश मिले हैं। इससे आउटसोर्स कर्मियों कर्मचारियों को अपने स्तर से काम न करने के लिए निर्देशित करें।
विज्ञापन

इसको लेकर कर्मचारी वाहिद, मीरा, निधि, शिल्पी, इंद्रपाल, गौतम सिंह, अशोक आदि सीएमओ कार्यालय पहुंचे। दो कर्मचारी ज्ञापन देने सीएमओ के पास गए तो सीएमओ ने ज्ञापन लेने से मना कर दिया। इससे नाराज कर्मचारियों ने नारेबाजी भी की। कहा कि अब जिलाधिकारी को मामले से अवगत कराकर ज्ञापन दिया जाएगा। सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि अधिकांश कर्मचारी ड्यूटी से गायब रहते हैं। उन्होंने कर्मचारियों से प्रति दिन किए गए काम का ब्योरा उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
सीमित परिवार को 27 महिलाओं ने शिविर में कराया आपरेशन

कमालगंज। सीमित परिवार के प्रति जागरूकता अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नसबंदी आपरेशन शिविर लगाया गया। जिसमें 27 महिलाओं ने आपरेशन कराया। शिविर का शुभारंभ जनपदीय परिवार कल्याण प्रबंधक विनोद कुमार व प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अजय सिंह ने किया। शिविर में 32 महिलाओं ने पंजीकरण कराया। इनमें 27 महिलाओं का नसबंदी आपरेशन किया गया। पाॅजिटिव होने से 5 महिलाओं के ऑपरेशन नहीं हुए। कमालगंज ब्लाॅक में 2023-24 में 192 नसबंदी आपरेशन का लक्ष्य है। अब तक 167 आपरेशन हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed