{"_id":"5f0361108ebc3e42af3d3df6","slug":"court-will-be-closed-for-two-days-in-farrukhabad-due-to-the-court-worker-being-corona-positive-farrukhabad-news-knp5696989157","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद में न्यायालय कर्मी कोरोना पॉजिटिव होने से कोर्ट दो दिन बंद रहेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद में न्यायालय कर्मी कोरोना पॉजिटिव होने से कोर्ट दो दिन बंद रहेगी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। न्यायालय कर्मी के कोरोना पॉजिटिव निकलने पर जिला जज सुभाष चंद ने दो दिन कोर्ट बंद कर दी है। दो दिन जो मुकदमे लगे हैं। उनमें सामान्य तिथियां लगा दी गई हैं। वकीलों को कचहरी न आने का कहा गया है। दो दिन तक कचहरी परिसर व न्यायालयों को सैनिटाइज कराया जाएगा।
विशेष न्यायालय ईसीएक्ट में तैनात कर्मचारी का कोरोना जांच को नमूना लिया गया था। सोमवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिला जज सुभाष चंद ने अधिकारियों के साथ बैठक की और उच्च न्यायालय के आदेश पर सात व आठ जुलाई को कोर्ट बंद करने का आदेश जारी कर दिया। सात जुलाई को अदालतों में लगे मुकदमे की सुनवाई अब 6 अगस्त को होगी और आठ जुलाई को जो मुकदमे लगे हैं।
उनमें सात अगस्त की तारीख लगा दी गई है। जिला जज ने प्रभारी अधिकारी नजारत को न्यायालय व कचहरी परिसर को सैनिटाइज कराने के आदेश दिए हैं। दो दिन तक कचहरी परिसर में वकील न आए, इसके लिए बार एसोसिएशन व अधिवक्ता संघ को पत्र लिखा है। गिरफ्तार होने वाले आरोपियों के रिमांड संबंधी कार्य अवकाश के दिनों की तरह कराने के आदेश सीजेएम को दिए हैं।