फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   court,up news,farrukhabad news,farrukhabad

Farrukhabad News: मिलावटखोरी में 10 व्यापारियों पर 6.29 लाख जुर्माना

Sun, 25 Dec 2022 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
court,up news,farrukhabad news,farrukhabad
फर्रुखाबाद। खाद्य पदार्थों की जांच में नमूने फेल होने पर 10 व्यापारियों पर 6.29 लाख रुपये जुर्माना लगाया है। एडीएम ने मुकदमों की सुनवाई कर जुर्माने के आदेश दिए।
विज्ञापन

जनपद में गत वर्ष चलाए गए अभियान में संकलित खाद्य पदार्थों के नमूने प्रयोगशाला में फेल होने पर खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से एडीएम न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसमें खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशीष कुमार वर्मा व डॉ.शैलेंद्र रावत ने पैरवी की। सुनवाई के बाद एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति ने शमसाबाद क्षेत्र के गांव मंझना निवासी विजय कुमार पर ब्रांडेड वनस्पति तेल का नमूना फेल होने पर 32,500 रुपये, पुलिस लाइन रोड स्थित रखा नगला देवी सिंह निवासी आलम पर दुकान से ब्रांडेड सिंघाड़ा आटा मिथ्याछाप मिलने पर एक लाख 10 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

जहानगंज बाजार में रमाकांत राजपूत की दुकान से छेना का नमूना फेल होने पर 45 हजार रुपये, शहर के मोहल्ला साहबगंज नरायन दास निवासी अमित गुप्ता पर ब्रांडेड काजू अधोमानक मिलने व बिना पंजीकरण व्यापार करने में 34 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। जिला जेल चौराहा पर ग्रानगंज निवासी शैलेश गुप्ता के मिष्ठान भंडार से बूंदी का नमूना फेल होने पर 25 हजार रुपये, राजेपुर के गांव महमदपुर गढ़िया में अनुज कुमार पर दूध का नमूना फेल होने से 25 हजार रुपये अर्थदंड लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहानगंज के गांव पतौंजा निवासी विदेश चंद्र गुप्ता की दुकान से रंगीन कचरी का नमूना फेल होने व बिना पंजीकरण व्यापार करने में 25 हजार रुपये, पांचाल घाट कैंट रोड निवासी दीपू प्रजापति पर बिना पंजीकरण व्यापार करने में 15 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है।
कायमगंज के गांव होतेपुर में योगेंद्र सिंह की कंपिल में गंगा रोड स्थित दुकान से सरसों के तेल का नमूना फेल होने पर 13 हजार रुपये, फतेहगढ़ में सेंट्रल जेल चौराहा स्थित हसनबाग नरायनपुर निवासी गिरीश चंद्र सक्सेना की दुकान से छेना मिलावटी पाए जाने पर 12 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। सहायक आयुक्त खाद्य सय्यद शाह नवाज हैदर आबिदी ने बताया कि जुर्माने की धनराशि वसूली जाएगी।

इधर, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय ने टीम के साथ मोहम्मदाबाद में छापा मारा। कस्बा चौराहे पर मोहल्ला राजीव नगर निवासी प्रतीक गुप्ता के मिष्ठान भंडार से चोको चिप्स, संकिसा रोड पर आजाद नगर निवासी दीपांशु गुप्ता की दुकान से केक का नमूना लिया। फतेहगढ़ में कचहरी रोड पर गांव नगला दुली निवासी विमलेश कुमार की दुकान से चॉकलेट पेस्ट्री, कादरीगेट लकूला रोड स्थित अभय सक्सेना की दुकान से चोको ब्रोनी मिक्स वेज का नमूना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed