{"_id":"622104ccd815a678be03ee10","slug":"court-parivad-darj-mahila-farrukhabad-news-knp683676290","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला दबा कर मारने के प्रयास का परिवाद दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गला दबा कर मारने के प्रयास का परिवाद दर्ज
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। महिला ने एक महिला समेत छह लोगों के खिलाफ जान से मारने के प्रयास व धमकाने का परिवाद सीजेएम कोर्ट में दर्ज कराया है। आरोप है कि हमलावरों ने उस पर तेजाब भी फेंककर झुलसाने का प्रयास किया है।
शहर कोतवाली के मोहल्ला नवाब न्यामत खां पश्चिम रेलवे रोड निवासी सुजाता पांडेय ने मोहल्ला करोड़ीलाल वाली गली पलरिया निवासी विजय तिवारी, नवाब न्यामत खां निवासी गिरजेश तिवारी, उनकी पत्नी
पूनम तिवारी व तीन अज्ञात के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में परिवाद दर्ज कराया है। इसमें कहा कि आरोपियों से पुराना विवाद चल रहा है।
वह आए दिन धमकी देते थे। बीती सात अक्तूबर को सभी लोग उसके घर में घुसे औरे उसका गला दबा कर जान से मारने का प्रयास किया। शोर करने पर आरोपियों ने उस पर तेजाब फेंका, लेकिन वह बाल-बाल बच गई। आरोपी जान से मारने की धमकी और बदमान करने की धमकी देकर चले गए। पीड़ित के अधिवक्ता दीपक द्विवेदी की दलील सुनने के बाद सीजेएम ने आरोपियों के खिलाफ परिवाद दर्ज कर पीड़ित के बयान दर्ज करने के लिए 25 मार्च की तारीख तय की है। (संवाद)