{"_id":"68cc548e083a371aec0bfb14","slug":"couple-injured-in-land-dispute-attacked-with-rolling-pin-and-stick-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-107396-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: जमीन के विवाद में बेलन व डंडे से हमला, दंपती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: जमीन के विवाद में बेलन व डंडे से हमला, दंपती घायल
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मकान व जमीन के विवाद के चलते एक दंपती पर बेलन, डंडाें से हमला बोल दिया गया। पड़ोसी ने बमुश्किल बचाया। लहूलुहान दंपती का डॉक्टरी परीक्षण कराया। घायल ने पांच ननद समेत छह पर रिपोर्ट लिखाई है।
मऊदरवाजा थाने के गांव जसमई निवासी गोविंद उर्फ वासुदेव की पत्नी अनुपम सिंह ने अपनी ननद आसू, बिंदू, रुचि, रिंकी, रूबी और परिजन शिवकुमार पर रिपोर्ट लिखाई। कहा कि आरोपी मकान और जमीन में उनके पति को हिस्सा नहीं देना चाहते। जब भी उनसे कहा जाता, तो वह विवाद करने लगते हैं। बुधवार सुबह वह पति के साथ अपने कमरे में थी, उसी समय आरोपी बेलन, फुंकनी, लाठी-डंडे लेकर घुस आए।
आते ही आरोपियों ने हमला बोल दिया। उन्होंने कमरे से भागने का प्रयास किया, मगर पकड़ लिया। मगर आरोपी हमला करते रहे। इससे पति-पत्नी को काफी चोटें आईं। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों ने घर में घुसकर बमुश्किल बचाया। आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने घायलों का डॉक्टरी परीक्षण कराया है।