{"_id":"664bac1323dc04b410084674","slug":"counting-of-votes-will-be-done-in-32-rounds-bhojpurs-result-will-come-first-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-111556-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: 32 राउंड में होगी मतगणना, सबसे पहले भोजपुर का आएगा परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: 32 राउंड में होगी मतगणना, सबसे पहले भोजपुर का आएगा परिणाम
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लोकसभा चुनाव की चार जून को सातनपुर मंडी में 32 राउंड में मतगणना होगी। इसके लिए विधानसभावार एआरओ सहित 15-15 टेबल लगाई जाएंगी। डाक मतपत्रों की गणना के लिए अलग से 13 टेबल लगाई जाएंगी। सबसे पहले विधानसभा क्षेत्र भोजपुर की मतगणना पूरी होकर परिणाम आएगा।
जनपद की लोकसभा सीट में पांच विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र व पोस्टल बैलेट की मतगणना शहर की सातनपुर मंडी में चार जून को होगी। अलीगंज विधानसभा क्षेत्र की मतगणना जनपद एटा में की जाएगी। सातनपुर मंडी में जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के लिए एक-एक एआरओ की टेबल सहित 15-15 टेबल लगाई जाएंगी।
इन पर ईवीएम में पड़े वोटों की गिनती होगी। प्रत्येक टेबल पर एक काउंटिंग असिस्टेंट, एक सुपरवाइजर, एक स्टाफ व एक माइक्रोआब्जर्वर सहित चार-चार मतगणना कर्मी तैनात होंगे। इसके अलावा पांचों विधानसभा क्षेत्र के पोस्टल बैलेट की गणना के लिए 13 टेबल अलग से लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
इसमें प्रत्येक टेबल पर एआरओ, दो काउंटिंग असिस्टेंट, एक सुपरवाइजर व एक माइक्रो आब्जर्वर मतगणना में लगाए जाएंगे। इस हिसाब से कुल 73 टेबल पर मतगणना की जाएगी। कुल 32 राउंड में होने वाली मतगणना में सबसे पहले विधानसभा क्षेत्र भोजपुर का परिणाम आएगा। सबसे बाद में कायमगंज का परिणाम घोषित होगा।
किस विधानसभा क्षेत्र में कितने राउंड में होगी मतगणना
विधानसभा क्षेत्र - बूथों की संख्या - टेबल संख्या - मतगणना राउंड
कायमगंज - 439 - 14 - 32
अमृतपुर - 356 - 14 - 26
फर्रुखाबाद - 392 - 14 - 28
भोजपुर - 340 - 14 - 25
अलीगंज - 395 - 14 - 29