फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Counting again, youngest Nuralam becomes pradhan

रात को 3 घंटा 36 मिनट चली पुनर्मतगणना में 23 साल के नूरआलम जीते

Tue, 04 May 2021 06:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 06:49 PM IST
विज्ञापन
Counting again, youngest Nuralam becomes pradhan
दोबारा गिनती, सबसे कम उम्र के नूरआलम बने प्रधान
विज्ञापन

कमालगंज। प्रधान पद के दो प्रत्याशियों के मत बराबर हो जाने के बाद एडीएम व सीओ अमृतपुर की मौजूदगी में सोमवार रात दोबारा मतगणना कराई गई। करीब साढ़े तीन घंटे चली गिनती की गई तो छत का पंखा चिन्ह वाले 23 साल के नूर आलम विजयी हुए।
मतगणना काउंटर पर सोमवार को दिन में तीन बार मतों की गणना के बाद भी निवर्तमान प्रधान के भाई नूर आलम व प्रतिद्वंद्वी नफीश खां में विजेता का फैसला नहीं हो पाया। आरओ रघुनाथ तित्तल ने वरिष्ठ अधिकारी की देखरेख में पुनर्मतगणना का निर्णय लिया। इस पर रात 10.45 बजे एडीएम विवेक कुमार व सीओ अमृतपुर अजेय शर्मा पहुंचे।
विज्ञापन

दोनों प्रत्याशियों को सभी मतपत्रों में लगी मोहर दिखाकर गड्डी बनाई गईं। रात 2.21 बजे गिनती पूरी हुई तो नूर आलम के 677 वोट रहे। वह चार वोट से विजयी घोषित किए गए जबकि नफीश खां को 677 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास खंड में सबसे कम उम्र के विजयी प्रधान नूर आलम ने प्रधानी की पारिवारिक विरासत भी बचा ली। उनके ताऊ जहांगीर खां भी प्रधान रहे। 2015 में उनकी बहन तबस्सुम प्रधान थीं। नूर आलम बीएससी कर चुके हैं अब वह डीएलएड करने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed