फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Counselors are prescribing medicines posing as doctors, CMS issues notice

Farrukhabad News: काउंसलर डॉक्टर बनकर लिख रहे दवाएं, सीएमएस ने थमाया नोटिस

Thu, 07 Nov 2024 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Counselors are prescribing medicines posing as doctors, CMS issues notice
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल में तैनात चार काउंसलरों को सीएमएस ने नोटिस थमाया है।यह सभी डॉक्टर की तरह मरीजों को दवाएं लिख रहे थे। सीएमएस ने बताया कि काउंसलर का काम मरीजों की काउंसलिंग करके डॉक्टरों के पास भेजने का है।
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल में लंबे समय से एनएचएम के तहत पंकज शुक्ला, विजय सिंह कटियार, संजीव कुमार और अमित सिसौदिया की काउंसलर के रूप में तैनाती है। इनका काम संबंधित रोगियों के आने पर उनकी काउंसलिंग करके डॉक्टर के पास भेजना है। मगर सभी काउंसर मरीजों की काउंसलिंग करने की बजाय खुद मरीजों को देखकर उन्हें दवाएं लिखते हैं। हद तो यह है कि कई काउंसलर ऐसे हैं, जो अस्पताल की बजाय बाहर की दवाएं लिख देते हैं।
विज्ञापन

इसकी जानकारी सीएमएस डॉ. अशोक प्रियदर्शी को मिली। उन्होंने सभी काउंसलरों को नोटिस जारी कर दिया है। सीएमएस ने बताया कि उन्होंने नोटिस देकर मरीजों को दवाएं लिखने के बजाय सिर्फ काउंसलिंग करने के निर्देश दिए हैं। अब यदि कोई भी मरीज देखने के बाद उन्हें दवाएं लिखते मिला, तो वह विभागीय कार्रवाई करेंगे। मरीजों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। जो जिसका काम है, वही करेगा। उनकी इस पर पैनी नजर रहेगी। बताया कि निजी मेडिकल से दवाएं लिखने की भी जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed