फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Councilors staged, sent letter to CM

सभासदों ने दिया धरना, सीएम को भेजा पत्र

Tue, 15 Oct 2019 07:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
Councilors staged, sent letter to CM
नगर पालिका में धरने पर बैठे सभासद। अमर उजाला - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। नगर पालिका परिषद के सभासदों ने धरना देकर जिला प्रशासन पर विकास कार्यों की फाइलें महीनों दबाए रखने का आरोप लगाया। कहा कि प्रसाशन द्वेष भावना से काम कर रहा है। इससे पालिका क्षेत्र की जनता को दिक्कत हो रही है। सभासदों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा।
विज्ञापन

नगर पालिका परिसर में गांधी प्रतिमा के समक्ष सभासद मंगलवार सुबह 10 बजे पहुंचे। उन्होंने धरना देकर कहा कि छह माह पहले एसडीएम सदर के नेतृत्व में पांच सदस्यीय समिति गठित की गई थी। नौ अक्तूबर को दूसरी पांच सदस्यीय निगरानी समिति एसडीएम के नेतृत्व में बनी। इसी से विकास कार्य बाधित हैं। समितियां गठन के पीछे राजनीतिक कारण हैं। यह समितियां पालिका अधिनियम और शासन की मंशा के विरुद्ध हैं। प्रशासन पालिका के कार्यों पर अतिक्रमण कर विकास कार्य बाधित कर रहा है। सभासदों ने चेतावनी दी कि यदि 17 अक्तूबर तक समितियां समाप्त न की गईं तो सभी सभासद 18 अक्तूबर को क्रमिक अनशन करेंगेे। धरने में सभासद रफी अंसारी, श्याम सुंदर, शाहयार खान, आफताब अंसारी, ऋषि तिवारी, धर्मेंद्र कनौजिया, अनुभव कौशिक, संत कुमार बाथम, मुबीन अंसारी, रावेश मिश्रा, सुरेंद्र सिंह, विनीता देवी, संजीव वाजपेयी, अनिल यादव, विरमा देवी, अतुल शंकर दुबे आदि सभासद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed