{"_id":"6069ed6c8ebc3ee64f1ceac4","slug":"cough-in-health-fairs-flood-of-cold-patients-farrukhabad-news-knp621550431","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोग्य मेलों में बढ़े खांसी, जुकाम, बुखार के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोग्य मेलों में बढ़े खांसी, जुकाम, बुखार के मरीज
विज्ञापन
पीएचसी भोलेपुर में कोरोना की जांच को सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : FARRUKHABAD
आरोग्य मेलों में खांसी, जुकाम के मरीजों की बाढ़
फर्रुखाबाद। जनपद के 31 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को लगे आरोग्य मेले में खांसी, जुकाम, बुखार के मरीज अधिक संख्या में पहुंचे। बढ़े हैं। मेलों में 1933 लोगों को उपचार दिया गया। कोरोना जांच व टीकाकरण की रफ्तार भी बढ़ा दी गई है।
फतेेहगढ़ के भोलेपुर प्राथमिक स्वास्थ्य पर दोपहर 1.25 बजे तक डॉ. संध्या वर्मा ने 37 मरीज देखे। वहीं एलटी विनय कुमार व शालिनी कटियार ने 47 लोगों की कोरोना जांच के लिए नमूने लिए, जबकि 44 का टीकाकरण किया गया। स्टाफ नर्स प्रतिभा सिंह ने प्रसव के लिए गर्भवती को भर्ती किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मरीजों को लाने, जबकि एएनएम व अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपचार करने में सहयोग दे रहे थे।
चार माह से गायब डॉक्टर पर कार्रवाई के निर्देश
मुख्य विकास अधिकारी एम.अरून्मोली ने मोहम्मदाबाद क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरगांव में आरोग्य मेले का सुबह 11 बजे निरीक्षण किया। डॉ. अमित गुप्ता ने बताया कि प्रभारी डॉ. सोनी कठेरिया चार माह से अनुपस्थित हैं। डॉ. अंशुमान द्विवेदी भी मौके पर नहीं मिले।
विज्ञापन
इस पर सीडीओ ने सीएमओ को डॉ. सोनी कठेरिया के खिलाफ नोटिस जारी कर कार्रवाई करने और डॉ.अंशुमान द्विवेदी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। उस समय तक 10 मरीजों की जांच कर उपचार दिया गया। कोरोना टीकाकरण भी होता नहीं मिला। अस्पताल के अधिकांश कक्ष बंद मिलने पर स्टाफ की कमी बताई गई। लैब असिस्टेंट व वार्ड ब्वॉय की जरूरत है। प्रसव की संख्या कम मिलने पर बढ़ाने के निर्देश दिए गए। अस्पताल गेट पर गंदगी देख सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए बीडीओ को सफाई के निर्देश दिए।
सीएमओ ने देखीं आरोग्य मेलों की व्यवस्थाएं
सीएमओ डॉ. वंदना सिंह ने तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। शहर के मोहल्ला साहबगंज स्थित पीएचसी का सीएमओ ने 11:10 बजे तक निरीक्षण किया। मरीजों की संख्या कम होने पर कर्मचारियों को प्रचार करने के निर्देश दिए। इसके बाद वह कमालगंज ब्लॉक के गांव दरौरा स्थित पीएचसी पर 1:15 बजे पहुंचीं। वहां सभी कर्मचारी मौजूद मिले। 2:15 बजे जरारी पीएचसी का निरीक्षण भी किया।
421 लोगों को लगा कोरोना टीका
जनपद में 22 सरकारी अस्पतालों में कोरोना टीकाकरण किया गया। इनमें 45 वर्ष से अधिक आयु के 414 लोगों ने पहले डोज का टीका लगवाया। जबकि 7 लोगों ने दूसरे डोज का टीका लगवाकर खुद को कोरोना सुरक्षित किया। सीएमओ डॉ. वंदना सिंह ने बताया कि आरोग्य मेलों में 1933 लोगों को उपचार दिया गया। जबकि 264 लोगों की कोरोना जांच के लिए नमूने लिए गए। उन्होंने बताया कि जनपद के सभी अस्पतालों में कुल 366 एंटीजन टेस्ट हुए, जबकि 637 लोगों की आरटीपीसीआर जांच के लिए नमूने संकलित किए गए हैं।