फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Cough, cold and fever patients increase due to change in weather

Farrukhabad News: मौसम में बदलाव से बढ़े खांसी, जुकाम-बुखार के मरीज

Mon, 24 Nov 2025 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 24 Nov 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Cough, cold and fever patients increase due to change in weather
फर्रुखाबाद। जनपद में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आरोग्य मेला लगा। मौसम में बदलाव से इसमें खांसी, जुकाम व बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। कुछ पीएचसी पर मरीजों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

जिले में कुल 1942 मरीजों को उपचार दिया गया। शहर के छह व ग्रामीण क्षेत्र के 28 पीएचसी पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला लगा। नगरीय पीएचसी नवदिया व आईटीआई में इस बार डॉक्टर व फार्मासिस्ट के साथ एलटी भी मौजूद रहा। बदलते मौसम के चलते आरोग्य मेले में खांसी, जुकाम, बुखार व स्किन संबंधी मरीजों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद क्षेत्र के पीएचसी पिपरगांव में डॉ.शैलेंद्र कुमार ने 46 मरीज देखे। इसमें बुखार व डायबिटीज के कुल 22 मरीजों की जांच की गई। डॉक्टर ने बताया सभी दवाएं उपलब्ध हैं। एलटी पीयूष कुमार व मंजेश मौजूद मिले। जबकि स्टाफ नर्स पूजा मिश्रा व सफाई कर्मी प्रमोद कुमार मौके पर नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवाबगंज के पीएचसी खलवारा में आयुष डॉ.वंदना मिश्रा ने 83 मरीज देखे। इनमें 16 मरीज बुखार के होने से 10 मरीजों की जांच भी कराई गई। 25 मरीज त्वचा व 15 मरीज संबंधी श्वांस रोग से संबंधित थे। डॉ.वंदना मिश्रा ने बताया खांसी, जुकाम, बुखार के साथ खुजली के मरीज अधिक आए। उन्हें दवा व ट्यूब दिए गए। फार्मासिस्ट प्रेम रंजन, एलटी आज्ञाराम, वार्ड बॉय रणजीत सिंह, एनम सुहानी मौजूद रहीं।

जहानगंज पीएचसी में डॉ. कल्पना राजपूत ने 115 मरीज देखे। 20 मरीजों की जांच की गई। फार्मासिस्ट विमलेश पाल, स्टाफ नर्स शशि, एलटी अमित कटियार आदि मौजूद रहे। प्रभारी सीएमओ/एसीएमओ डाॅ.रंजन गौतम ने बताया कि जिले में कुल 1942 मरीजों को उपचार दिया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सभी दवाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed