फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   corona

जिले में महिला सहित आठ और कोरोना पॉजिटिव मिले

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 04:15 PM IST
विज्ञापन
corona
- सभी मरीजों को सीएचसी बरौन में भर्ती कराया - कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 82 पहुंचा संवाद न्यूज एजेंसी फर्रुखाबाद। जनपद में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। प्रवासियों के साथ अब कांटेक्ट मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। सोमवार रात आई जांच रिपोर्ट में 8 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। इससे जनपद में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 82 पहुंच गई है। इनमें 37 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 45 केस एक्टिव हैं शमसाबाद के मोहल्ला दलमीर खां निवासी 6 लोग तीन जून को जयपुर से लौटे थे। इसके दूसरे दिन इन्हें क्वारंटीन कर जांच कराई गई। इनमें एक युवक कोरोना पॉजिटिव निकला था। जबकि अन्य लोग जांच के बाद घर चले गए थे। इसी के बाद मोहल्ले को कंटेनमेंट जोन बनाकर सील कर दिया गया था। इसके साथ ही संपर्क में आए पांच लोगों को मेजर एसडी सिंह मेडिकल कालेज फैसिलिटी सेंटर में क्वारंटीन कर 13 जून को नमूना लिया गया। इनमें मोहल्ला दलमीर खां निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति व मोहल्ला मीरा दरवाजा निवासी 38 वर्षीय युवक के सोमवार देर रात आयी जांच रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। वहीं दिल्ली से लौटा गांव रजलामई निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति कायमगंज के पीएन फाउंडेशन में क्वारंटीन था। जांच में वह भी कोरोना संक्रमित पाया गया। कंपिल क्षेत्र के गांव बरखेड़ा निवासी दिल्ली से लौटा 46 वर्षीय प्रवासी को कसबा स्थित केएसआर इंटरकालेज में क्वारंटीन कर जांच कराई गई। वह भी कोरोना पॉजिटिव मिला। इसके अलावा दिल्ली से लौटे कमालगंज कस्बा के मोहल्ला किदवई नगर निवासी 17 वर्षीय किशोर, गदनपुर निवासी 22 वर्षीय महिला व नोएडा से लौटे 36 वर्षीय युवक ने 13 जून को सीएचसी में नमूना दिया। तीनों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं शहर के मोहल्ला बिर्राबाग कादरी गेट निवासी दिल्ली से लौटा 22 वर्षीय युवक 12 जून को लोहिया अस्पताल में आपरेशन कराने गया। आपरेशन से पहले उसकी ट्रूनेट मशीन से कोरोना जांच की गई। इसमें वह कोरोना पॉजिटिव मिला। इसके बाद युवक को मेजर एसडी सिंह मेडिकल कालेज में क्वारंटीन कर दोबारा नमूना लेकर जांच कराई गई। दूसरी बार भी उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। कोरोना संक्रमित महिला सहित सभी मरीजों को एल-1 अस्पताल सीएचसी बरौन में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed