{"_id":"6542a2e0b3b7fc302d0c37c7","slug":"corona-workers-will-make-ayushman-card-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-1176-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: कोरोना के कर्मी बनाएंगे आयुष्मान कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: कोरोना के कर्मी बनाएंगे आयुष्मान कार्ड
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कोविड-19 के तहत लोहिया अस्पताल, लिंजीगंज, फतेहगढ़ समेत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात आउटसोर्स के 80 कर्मी आयुष्मान कार्ड बनाएंगे। सीएमओ ने इसका रोस्टर जारी कर दिया है। इससे लोहिया अस्पताल का पीकू वार्ड और ऑक्सीजन प्लांट पर बंद होने का साया मंडराने लगा है। सीएमएस ने सीएमओ से जनहित में अस्पताल के कर्मियों को आयुष्मान कार्ड की ड्यूटी से मुक्त रखने का आग्रह किया है।
शासन के आदेश पर कोरोना काल दौरान इलाज के लिए आउटसोर्स कर्मियों की तैनाती की गई थी। इसके तहत लोहिया पुरुष अस्पताल में 18, सीएचसी राजेपुर में 11, एल-2 फतेहगढ़ में 25, सीएचसी कमालगंज में छह, बरौन में 12, कायमगंज में 13 और मोहम्मदाबाद सीएचसी पर 18 कर्मियों की तैनाती है। इनमें स्टाफ नर्स, एलटी, वार्डब्वॉय और सफाई कर्मी शामिल हैं।
शासन की प्राथमिकता में शामिल आयुष्मान कार्ड में लगे कर्मियों की खराब प्रगति को सही करने की मंशा से सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने कोविड-19 में तैनात किए गए कर्मियों को आयुष्मान कार्ड बनाने में लगा दिया। इसके लिए सफाई कर्मियों को छोड़ अन्य कर्मियों की सभी ब्लाकों में ड्यूटी लगा दी गई है। सीएमओ ने जो सूची जारी की है। उसमें बढ़पुर, फर्रुखाबाद शहर, कायमगंज, कमालगंज, मोहम्मदाबाद, नवाबगंज, राजेपुर व शमसाबाद में 10-10 कर्मचारी लगाए हैं।
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल के पांच कर्मचारी शमसाबाद, पांच नवाबगंज, तीन कमालगंज, एक शहर में लगाया गया है। ड्यूटी रोस्टर जारी होने के बाद पीकू वार्ड व ऑक्सीजन प्लांट में तालाबंद होने का संकट गहरा गया है।
लोहिया पुरुष अस्पताल के सीएमएस डॉ. हरेंद्र चौहान ने पत्र मिलते ही सीएमओ को पत्र भेजा। कहा कि पीकू वार्ड में भर्ती बच्चों के इलाज में यही कर्मचारी 24 घंटे लगाए जाते हैं। ऑक्सीजन प्लांट का भी संचालन होता है। इससे बाल रोगियों को सहूलियत होती है। यदि सभी कर्मियों को आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए भेज दिया जाता है, तो बच्चों की चिकित्सा व्यवस्था प्रभावित होगी। इससे आम जनता को दिक्कत होगी। सीएमएस ने पत्र की प्रतिलिपि डीएम और अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कानपुर को भी भेजी है।