{"_id":"60d60d2f8ebc3e332124567e","slug":"corona-the-sound-of-third-wave-fast-preparations-slow-farrukhabad-news-knp636430791","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की तीसरी लहर से निपटने को अस्पतालों की तैयारी धीमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की तीसरी लहर से निपटने को अस्पतालों की तैयारी धीमी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना : तीसरी लहर की आहट तेज, तैयारी धीमी
फर्रुखाबाद। कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां काफी धीमी हैं। चिह्नित जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी में अभी तक आक्सीजन प्लांट लगाने का काम भी नहीं शुरू हो सका है। हालात यही रहे तो तीसरी लहर आने पर स्थिति फिर बेकाबू हो सकती है।
जनपद में कोरोना की दूसरी लहर से लोग कराह उठे थे। स्वास्थ्य विभाग असहाय नजर आया। अब सितंबर, अक्तूबर तक तीसरी लहर की आशंका है। इस लहर में बच्चों को अधिक खतरा बताया जा रहा है। इसके चलते शासन से जिला स्तर पर बच्चों के इलाज के लिए 20 बेड का पीआईसीयू, जबकि चार सीएचसी पर चार-चार बेड के पीआईसीयू तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
लोहिया अस्पताल में पीएम केयर फंड से लगने वाले ऑक्सीजन प्लांट के लिए काम अभी तक ठंडे बस्ते में है। वहीं सीएचसी बरौन, कमालगंज व राजेपुर में विधायक निधि से लगने वाले प्लांट की अभी शुरुआत तक नहीं हुई है।
विज्ञापन
हालांकि मोहम्मदाबाद सीएचसी में चीनी मिल की ओर से ऑक्सीजन की पाइप लाइन पड़ चुकी है। प्लांट भी लगाने की तैयारी है। अस्पतालों के लिए खरीदे गए 28 बेड अभी सीएमओ कार्यालय में ही रखे हैं। वह चिह्नित अस्पतालों में भी नहीं पहुंचाए गए।
वर्जन
कोरोना की तीसरी लहर आने से पहले सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएंगी। प्रक्रिया चल रही है। मोहम्मदाबाद सीएचसी का ऑक्सीजन प्लांट 15 जुलाई तक चालू होने की उम्मीद है। अन्य सीएचसी पर 15 अगस्त तक सभी तैयारियां पूरी हो सकेंगी।
लोहिया अस्पताल में पाइप लाइन डालने का काम पूरा कर लिया जाएगा। आक्ॅसीजन प्लांट पीएम केयर फंड से लगना है। ये काम डीआरडीए द्वारा किया जाएगा।- डॉ.सतीश चंद्रा, सीएमओ