{"_id":"5fba5bd38ebc3ee3e87c5dcc","slug":"corona-infected-two-people-dead-21-positive-farrukhabad-news-knp5955544106","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित वृद्ध व वृद्धा की मौत, 21 और पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित वृद्ध व वृद्धा की मौत, 21 और पॉजिटिव
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित दो लोगों की मौत, 21 पॉजिटिव
फर्रुखाबाद। जनपद में रविवार को आई जांच रिपोर्ट में 21 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें पांच वृद्ध शामिल हैं। वहीं कोरोना संक्रमित एक वृद्ध व वृद्धा की मौत हो गई। जिले में कोरोना से अब तक 4207 लोग संक्रमित हो चुके हैं। मरने वालों की संख्या 66 हो गई है। 3985 लोग अब तक कोरोना को मात दे चुके हैं। वहीं 157 केस एक्टिव हैं।
फतेहगढ़ के मोहल्ला ग्वालटोली निवासी पीडब्ल्यूडी ठेकेेदार, गोला कोहना निवासी महिला, एक वृद्ध के अलावा शहर के मोहल्ला पलरिया पटेल पार्क निवासी महिला, रेलवे रोड स्थित पब्लिक स्कूल निवासी युवक, ठंडी सड़क कोल्ड स्टोरेज के निकट निवासी वृद्ध, शहर का ही एक युवक जांच में कोरोना संक्रमित मिला।
वहीं खानपुर निवासी महिला, ढिलावल निवासी युवती भी कोरोना की चपेट में आ गई। मोहम्मदाबाद के गांव रैसेपुर निवासी वृद्धा, पंचम नगरिया निवासी युवक, भारतपुर निवासी युवक व नगरिया निवासी युवती संक्रमित मिली है। कायमगंज के मोहल्ला रशीदाबाद ब्रह्मनान निवासी वृद्ध, पथरामई निवासी वृद्ध, कुंअरपुर खास निवासी युवक व धीमर नगला निवासी वृद्ध की भी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है।
विज्ञापन
वहीं कायमगंज के गांव भौरुआ निवासी 80 वर्षीय वृद्धा 18 नवंबर को घर में फिसकर गिर गई थी। सिर में खून जम जाने से परिजन इलाज के लिए एम्स अस्पताल लेकर गए। वहां कोरोना जांच के लिए नमूना लिया गया और डाक्टर ने आपरेशन बताया। परिजन बिना आपरेशन कराए वृद्धा को घर ले आए।
इसी बीच जांच में संक्रमित होने की रिपोर्ट आ गई। शनिवार को वृद्धा की मौत हो गई। वहीं कंपिल निवासी 80 वर्षीय वृद्ध को बुखार आने पर 17 नवंबर को जांच कराई गई। जिसमें वह कोरोना संक्रमित पाए गए। सांस फूलने से हालत बिगड़ने पर वृद्ध को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी मौत हो गई।
डेंगू से महिला की मौत
शमसाबाद। थाना क्षेत्र के मोहल्ला शेरवानी टोला निवासी फैजान अंसारी की पत्नी रूबीना बेगम (22) को तीन दिन से बुखार आ रहा था। परिजन इलाज के लिए रूबीना को अलीगढ़ ले गए थे। जहां जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। शनिवार की रात एक बजे महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।