फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   corona

पूर्व प्रधान व जेई सहित तीन की मौत, 52 और संक्रमित

Sun, 16 May 2021 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
corona
फर्रुखाबाद। रविवार को जिले में आई कोरोना जांच रिपोर्ट में 52 में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें जिला जेल के छह बंदी भी शामिल है। वहीं जिले में पूर्व प्रधान व जेई समेत तीन की मौत हो गई। जिले में अब तक संक्रमित हुए लोगों का आंकड़ा बढ़कर 9611 पहुंच गया है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संरक्षक गांव न्यामतपुर ठाकुरान निवासी पूर्व प्रधान व आलू आढ़ती पंचायत चुनाव में 29 अप्रैल को मतदान के बाद कोरोना की चपेट में आ गए। सांस में दिक्कत होने पर उन्होंने नोएडा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज से संतुष्ट न होने पर परिजन शनिवार रात वहां से छुट्टी कराकर घर लाए और आवास विकास स्थित नर्सिंगहोम में भर्ती कराने पहुंचे। वहां भर्ती होने से पहले ही उनकी मौत हो गई। वहीं नवाबगंज में अस्पताल रोड निवासी कानपुर में सिंचाई विभाग के निर्माण खंड में तैनात कोरोना संक्रमित अवर अभियंता की सुबह मौत हो गई। वह जनपद मैनपुरी के विक्रमपुर मूल निवासी थे।
विज्ञापन

अवर अभियंता व उनकी संक्रमित पत्नी का फिरोजाबाद स्थित निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। हालत गंभीर होने से पत्नी अभी वेंटीलेटर पर है। उनके पड़ोसी नवाबगंज निवासी सिंचाई विभाग के कर्मचारी महिमा चंद्र ने बताया कि अवर अभियंता की पत्नी की भी हालत गंभीर है। बच्चे अपनी फिरोजाबाद स्थित ननिहाल में हैं। इसके अलावा शमसाबाद के गांव बैरमपुर निवासी एक संक्रमित महिला ने भी दम तोड़ दिया। जिले में अब तक 9611 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8315 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि सरकारी आंकड़ों के अनुसार 138 की मौत हो चुकी है। 1158 केस अभी एक्टिव हैं। सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 955 मरीज होम आइसोलेशन में हैं, जबकि 64 का एल-2 अस्पताल में इलाज चल रहा है। रविवार को 1127 नमूने लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed