फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Copyright case filed against businessman selling fake goods

Farrukhabad News: नकली माल बेचने वाले व्यापारी पर काॅपीराइट का मुकदमा दर्ज

Mon, 02 Oct 2023 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Copyright case filed against businessman selling fake goods
फर्रुखाबाद। प्लास्टिक चिपकाने में प्रयोग होने वाले नकली फेविक्विक बेचने के मामले में कंपनी के अधिकारी ने व्यापारी पर मुकदमा दर्ज कराया है। उसके पास से नकली 373 पीस बरामद हुए। अधिकारी और पुलिस दुकानों पर माल देने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी।
विज्ञापन

नोएडा के 25 थाना सेक्टर निवासी फेविक्विक कंपनी के अधिकारी धर्मेंद्र नरवरिया की तहरीर पर कादरीगेट थाना पुलिस ने नाला मछरट्टा निवासी अनमोल गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। अनमोल गुप्ता की मन्नीगंज में ओम कंफेक्शनरी की दुकान है। शनिवार शाम को कंपनी के धर्मेंद्र नरवरिया और पुनीत ढींगरा ने थाना पुलिस के साथ दुकान पर छापा मारकर फेविक्विक के 373 नकली पैकेट पकड़े थे। पुलिस आरोपी अनमोल गुप्ता को माल समेत थाने ले आई थी। कंपनी के अधिकारियों ने माल का परीक्षण कराने के लिए एक पीस सील कर प्रयोगशाला भेजा है।
विज्ञापन

आरोपी अनमोल गुप्ता ने माल की आपूर्ति बीबीगंज के एक व्यापारी से लेने की बात कही थी। देर रात तक उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए गए, मगर वह हाथ नहीं चढ़ सका। थाना इंस्पेक्टर विनोद शुक्ला ने बताया कि आरोपी व्यापारी को नोटिस तामील कराकर थाने से जमानत दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed