{"_id":"64ca90589673e3c6060a09f6","slug":"controversy-over-the-grave-in-digging-the-foundation-from-jcb-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-324-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: जेसीबी से नींव खोदवाई में निकलीं कब्र पर विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: जेसीबी से नींव खोदवाई में निकलीं कब्र पर विवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेसी
फर्रुखाबाद। बैैैनामे की जमीन पर होमगार्ड ने जेसीबी से नींव खोदवा दी। उसमें कई कब्र निकलने पर मौलाना के साथ पहुंचे मुस्लिम समाज के लोगों विरोध किया। इस पर विवाद होने लगा। लोगों ने थाने में तहरीर दी। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने नींव खोदने का काम रुकवा दिया। दोनों पक्षों को थाना समाधान दिवस में कागजात लेकर आने के लिए कहा गया है।
मऊदरवाजा थाने के गांव जसमई निवासी अनिल कुमार फतेहगढ़ कोतवाली में होमगार्ड पद पर तैनात हैं। उन्होंने कई साल पहले गांव के ही रघुनाथ से छह बिसवा जमीन का जसमई स्थित कब्रिस्तान के पास बैनामा कराया था। उसका दाखिल खारिज भी करवा लिया। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे अनिल कुमार जेसीबी लेकर पहुंचे और नींव खोदवाना शुरू कर दिया। खोदाई में कई कब्रें भी निकल आईं।
सूचना मिलते ही तकिया नसरत शाह निवासी मौलाना अफसर रजा, कलीम, नहीम, अकरम, इदरीश आदि लोग पहुंचे। उन्होेंने कब्रिस्तान की जमीन होने का आरोप लगाया। इस पर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। सूचना मिलते ही रायपुर चौकी प्रभारी सूर्य प्रकाश उपाध्याय पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने जेसीबी से नींव खोदाई का काम रुकवा दिया। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने पत्रावलियां भी पुलिस को दिखाईं। कहा कि यह जमीन कब्रिस्तान की है।
विज्ञापन
कुछ लोग कब्जा करना चाहते हैं। चौकी प्रभारी ने शनिवार को होने वाले थाना समाधान दिवस में दोनों पक्षों को पत्रावलियां लेकर आने की बात कही। तब तक काम रुकवाने के निर्देश दिए हैं।