फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Controversy over recovery from fraud, three youths caught

Farrukhabad News: झोलाछाप से वसूली को लेकर विवाद, तीन युवक पकड़े

Sun, 05 Mar 2023 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Mar 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Controversy over recovery from fraud, three youths caught
शमशाबाद। झोलाछाप से वसूली को लेकर रविवार को विवाद हो गया। तीन युवकों के बंधक बनाने की सूचना पर पुलिस मौके पहुंची और उन्हें थाने ले आई। दोनों पक्षों में समझौते के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।
विज्ञापन

रविवार को क्षेत्र के गांव सुल्तानगंज खरेटा में एक झोलाछाप के क्लीनिक पर तीन युवक पहुंचे और मरीजों के वीडियो बनाने लगे। इस पर झोलाछाप के समर्थकों ने क्लीनिक के दरवाजे बंद कर लिए और तीनों युवकों को पकड़कर मोबाइल छीन लिए। मरीजों के बनाए गए वीडियो डिलीट कर दिए। काफी देर तक हुए विवाद के दौरान किसी ने तीन युवकों के बंधक बनाने की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तीनों युवकों को पकड़कर थाने ले आए। बाद में झोलाछाप को भी बुलाया गया। थाने में झोलाछाप ने वसूली करने का आरोप लगाया। दूसरी ओर युवकों का कहना है कि झोलाछाप गलत इलाज कर मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहा है। दोनों पक्षों में आरोप-प्रत्यारोप को लेकर थाने में भी जमकर नोकझोंक हुई। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों से वार्ता कर समझौता करा दिया। इससे युवकों को भी छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि झोलाछाप से वसूली करने की जानकारी मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed