फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Controversy between AIMIM candidate and SP supporters

एआईएमआईएम प्रत्याशी व सपा समर्थकों में विवाद

Sun, 20 Feb 2022 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
Controversy between AIMIM candidate and SP supporters
जहानगंज। एआईएमआईएम प्रत्याशी के वोटर को चैलेंज करने पर सपा समर्थकों से उनका विवाद हो गया। दोनों पक्षों के लोग एकत्र होकर नारेबाजी करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो ग्रामीणों को हिरासत में ले लिया। दोनों पक्षों के समर्थकों को लाठियां फटकार कर खदेड़ दिया। पुलिस काफी देर तक मतदान केंद्र के बाहर डटी रही।
विज्ञापन

जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव जरारी मतदान केंद्र पर सुबह से मतदाताओं की लंबी लाइन लगी थी। भोजपुर सीट से एआईएमआईएम प्रत्याशी तालिब सिद्दीकी मतदान केंद्र पर पहुंचे। उन्होंने दो मतदाताओं को देखकर उनके वोट को चैलेंज किया।
विज्ञापन

इस पर सपा समर्थकों से विवाद हो गया। शोर सुनकर दोनों पक्षों के लोग मतदान केंद्र के बाहर एकत्र हो गए। दोनों पक्षों के समर्थक नारेबाजी करने लगे। स्थित बिगड़ती देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना देेेे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर पहुंची पुलिस ने मतदान केंद्र के अंदर से दो ग्रामीणों को पकड़ लिया। बाहर खड़ी भीड़ को पुलिस ने लाठियां फटकार कर खदेड़ दिया। पकड़े गए दोनों ग्रामीणों को थाने भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed