{"_id":"5d8b57758ebc3e0147579b5b","slug":"contract-file-missing-as-soon-as-cdo-demands-farrukhabad-news-knp515719618","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ के मांगते ही सेवा प्रदाता फर्म के अनुबंध की फाइल गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ के मांगते ही सेवा प्रदाता फर्म के अनुबंध की फाइल गायब
विज्ञापन
सर्व शिक्षा अभियान के तहत सेवा प्रदाता फर्म के खिलाफ जांच चल रही है। अनियमितताओं में फर्म पर शिकंजा कसता जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी ने फर्म के अनुबंध की फाइल तलब की। इस पर बीएसए ने फाइल सहित अन्य दस्तावेज एक डीसी द्वारा साथ ले जाने की बात कहकर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात कही।
बेसिक शिक्षा विभाग से सर्व शिक्षा अभियान के तहत सेवा प्रदाता फर्म उदयवीर लोक कल्याण समिति ने अनुबंध के तहत कंप्यूटर ऑपरेटर व सहायक लेखाकार सहित कुल 18 संविदा कर्मी उपलब्ध कराए थे। वित्तीय मामले में अनियमितताओं की शिकायत पर मुख्य विकास अधिकारी ने जांच समिति गठित की। बेसिक शिक्षा विभाग से फर्म के भुगतान से संबंधित पत्रावलियां तलब कर लीं।
जांच में जीएसटी सहित 20 लाख से अधिक का घपला पकड़ा जा चुका है। श्रम विभाग की नियमावली का भी उल्लंघन पाए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने बीएसए से फर्म के अनुबंध की फाइल तलब की। इससे अनुबंध में दी गई शर्तें, नियम व उसके क्रियान्वयन की भी जांच की जा सके।
विज्ञापन
इसी के बाद बेसिक शिक्षा विभाग से फाइलें गायब होने की जानकारी दी गई। सूत्रों की मानें तो वित्तीय अनियमितता में फर्म के साथ विभागीय जिम्मेदारों का भी फंसना तय माना जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी डॉ.राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि बीएसए ने उन्हें जानकारी दी है कि एक डीसी ने फर्म के अनुबंध व बालिका शिक्षा संबंधी सभी फाइलें गायब कर दी हैं। इससे बीएसए ने संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है।