फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Contract electrician dies after falling from dilapidated pole

Farrukhabad News: जर्जर पोल से गिरकर ठेका विद्युत कर्मी की मौत

Thu, 07 Mar 2024 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Contract electrician dies after falling from dilapidated pole
कायमगंज। गांव उलियापुर में ठेका बिजली कर्मी जर्जर पोल पर बंच केबल डालते समय पोल के साथ नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी में उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव भटासा निवासी प्रेमचंद्र का 21 वर्षीय पुत्र अंकुल व श्रीकृष्ण बिजली विभाग में ठेकेदारी पर काम करते हैं। गांव व नगर में बिजली के पोलों पर बंच केबल बदलने का काम चल रहा है। बुधवार सुबह गांव उलियापुर में अंकुल व उसका भाई अन्य कर्मचारियों के साथ बंच केबल डालने का काम कर रहा था।
विज्ञापन

अंकुल जर्जर पोल पर चढ़कर बिजली की लाइन खींचने का काम कर रहा था। जर्जर पोल अचानक गिर गया, जिससे अंकुल भी नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अंकुल को सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर अंकुल की मां कलानी देवी व अन्य परिजन पहुंच गए। परिजन बुरी तरह बिलख रहे थे। परिजनों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। अंकुल के चार भाई व एक बहन है। अंकुल की मौत से पत्नी संध्या की रो-रोकर बुरा हाल था। उसके छह माह का एक पुत्र भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी पर बिजली विभाग के अन्य कर्मचारी तो अस्पताल पहुंचे, लेकिन ठेकेदार नहीं आए। चौकी प्रभारी विद्या सागर तिवारी ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



ठेकेदार के साथी पर फूटा गुस्सा

सीएचसी में पड़े अंकुल के शव के पास उसके भाई व अन्य परिजन विलाप कर रहे थे। इसी दौरान ठेकेदार का साथी बाइक से वहां पहुंचा। गुस्साए अंकुल के भाइयों ने उसके साथ मारपीट कर दी। वह बाइक छोड़कर वहां से भाग गया। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदार की लापरवाही से ही उनके भाई की मौत हुई है।






मानक के अनुरूप नहीं हुआ काम

बिजली विभाग के एसडीओ मोहम्मद शमीम ने बताया कि नगर से लेकर गांव तक कार्यदायी संस्था के ठेकेदार काम करा रहे हैं। जहां पोल जर्जर है वहां पोल बदलकर बंच केबल डालने का नियम है। गांव के अलावा नगर में भी कई जगह ऐसा देखा गया कि जर्जर पोल पर बंच केबल डाल दिया। इसे चेक कराकर दोबारा काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed