{"_id":"696542fb61ec0a5f140f8324","slug":"contaminated-water-reaches-homes-through-pipes-connected-to-the-sewers-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-108652-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: नालियों से निकले पाइपों से घरों तक पहुंचता दूषित पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: नालियों से निकले पाइपों से घरों तक पहुंचता दूषित पानी
Tue, 13 Jan 2026 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 13 Jan 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
फोटो-22 शहर के ढुइया में नाली से होकर घरों में जाता पानी की पाइपलाइन। संवाद
फर्रुखाबाद। शहर के अधिकांश मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति के लिए घरों में दिए गए कनेक्शनों के पाइप नालियों से होकर गुजर रहे हैं। कनेक्शनधारकों की लापरवाही के चलते अक्सर लीकेज पाइपों से नाली का पानी घुस जाता है। आपूर्ति शुरू होने पर वही गंदा पानी घरों तक पहुंच जाता है। पालिका के जिम्मेदार निजी कनेक्शनों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी हुई है।
शहर में कई दशकों पहले घरों में पानी के कनेक्शन दिए गए थे। इस दौरान सड़कों का कई बार निर्माण होने से नालियां भी ऊंची हो गईं। अब पानी के कनेक्शन को निकले पाइप नालियों से होकर गुजर रहे हैं। आए दिन नालियां चोक होने और बारिश के दौरान पानी के पाइप गंदे पानी में डूब जाते हैं।
ऐसे में पेयजलापूर्ति बंद होने पर लीकेज पाइपों से पानी मुख्य लाइन में चला जाता। जब पेयजलापूर्ति होती है, तो प्रेशर के साथ गंदा पानी घरों तक पहुंच जाता है। चिलसरा रोड से ढुइयां होकर नखास की ओर आने वाली सड़क के दोनों ओर पानी के घरों में जाते कनेक्शन के पाइप नालियों से सटकर निकल रहे हैं। यहां घरों में खुली डेयरी की वजह से नालियों में गोबर बहने से चोक हो जाती हैं। इससे पानी के पाइपलाइन भी डूबना आम बात है।
विज्ञापन
ढुइया के सेवाराम राजपूत बताते हैं कि बारिश के दिनों में अक्सर घरों में गंदा पानी पहुंचता है। उस समय गली नीची होने की वजह से नाले का पानी ओवरफ्लो होकर आता है। कनेक्शन काफी पुराने हैं। नगर पालिका जलकल विभाग के एई विशाल सिंह तोमर ने बताया कि शहर में अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जहां भी कनेक्शन की टोंटी खुली अथवा टूटी मिल रही हैं, उनकी मरम्मत कराई जा रही है।