फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Construction of Ram Temple will begin in two to three months: Ram Bhadracharya

दो-तीन महीने में शुरू होगा राम मंदिर का निर्माण: रामभद्राचार्य

Thu, 25 May 2017 12:35 AM IST
फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद Updated Thu, 25 May 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
Construction of Ram Temple will begin in two to three months: Ram Bhadracharya
आरती करते स्वामी रामभद्राचार्य। - फोटो : amarujala
फर्रुखाबाद। शहर आए स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि दो-तीन महीने में रामजन्म भूमि अयोध्या में मंदिर निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। उनका दावा है कि छह दिसंबर 2018 तक निर्माण पूरा करा दिया जाएगा। इसके लिए सारी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। उन्होंने तीन तलाक को महिलाओं के साथ अन्याय का मुद्दा बताया। वह पांडवों की तपस्थली पांडेश्वरनाथ मंदिर में मेहंदीपुर वाले बालाजी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बाद आरती कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


स्वामी रामभद्राचार्य ने दो टूक लहजे में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और मायावती तक यह संदेश पहुंचा दिया जाए कि अयोध्या में मंदिर निर्माण होने जा रहा है। तीन तलाक के मामले में उन्होंने कहा कि तीन तलाक भाजपा का मुद्दा नहीं बल्कि महिलाओं के साथ अन्याय का मुद्दा है। रामभद्राचार्य यहां तक कह गए कि उनकी चले तो वह तीन तलाक देने वाले को गोली मार दें।
विज्ञापन


केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की शिथिल कार्यप्रणाली के जवाब पर उन्होंने कहा कि जितना काम भाजपा सरकारों में हुआ है, उतना पिछली सरकारों में नहीं हो पाया है। भाजपा के समय कानून व्यवस्था चुस्त और दुरुस्त हुई है। आतंकवाद के संबंध में सवाल पूछे जाने पर कहा कि आतंकवाद पर केंद्र सरकार पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान की सात चौकियां ध्वस्त करना इसी बात का परिणाम है। इससे पहले उन्होंने पांडेश्वरनाथ मंदिर में विराजमान मेहंदीपुर वाले बालाजी की आरती की। इसमें भारी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान प्रमुख रूप से प्रबंधक अवधेश दीक्षित, कैलाश गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed