फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Construction of overbridge hanging due to negligence of railway in Bholepur

Farrukhabad News: भोलेपुर में रेलवे की लापरवाही से लटका ओवरब्रिज का निर्माण

Thu, 03 Aug 2023 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Construction of overbridge hanging due to negligence of railway in Bholepur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। शहर के अतिव्यस्त भोलेपुर रेलवे क्रासिंग पर बन रहा ओवरब्रिज का निर्माण रेलवे की लापरवाही से लटक गया है। रेलवे की ब्रिज यूनिट ने दो माह से काम बंद कर दिया है। इससे हजारों लोगों को रोजाना जाम से जूझना पड़ रहा है। हालांकि सेतु निगम पहुंच सड़क निर्माण को छोड़ 90 फीसदी काम पूरा होने का दावा कर रहा है।
भोलेपुर में फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ मार्ग से बेवर रोड पर जाने के लिए ओवरब्रिज का निर्माण तीन साल पहले मार्च 2020 में सेतु निगम ने शुरू किया था। शुरुआती दौर में करीब 20 महीने में काम पूरा करने का दावा किया जा रहा था, मगर धीरे-धीरे साढ़े तीन साल होने को हैं। अभी तक पुल का ऊपरी काम भी अधूरा पड़ा है। रेलवे की जमीन को छोड़कर शेष कार्य सेतु निगम को पूरा करना था।
विज्ञापन

ऐसे में सेतु निगम ने करीब सात माह पहले सड़क पहुंच मार्ग को छोड़कर ऊपरी काम पूरा कर लिया है। इसके बाद रेलवे की ब्रिज यूनिट ने करीब 50 मीटर लंबाई में काम शुरू किया। रेलवे की कार्यदायी संस्था दो माह पहले अधूरा काम छोड़कर चली गई। इसके बाद से दोबारा काम शुरू करने की जरूरत नहीं समझी गई। रेलवे की मनमानी के चलते आसपास बस्ती और शहरियों के अलावा दूरदराज जाने वाले लोगों को फाटक बंद होने पर घंटों जाम से जूझना पड़ता है। रेलवे की लापरवाही का खामियाजा जनता भुगत रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 घंटे में 84 बार बंद होता है रेल फाटक
फर्रुखाबाद। कानपुर रेलमार्ग काफी व्यस्त रेलमार्गों में माना जाता है। रेलवे के अनुसार इस मार्ग पर रोजाना औसतन 42 जोड़ी यानी 84 सवारी और मालगाड़ी निकलती है। इससे हर ट्रेन के गुजरने पर फाटक बंद किया जाता है। लिहाजा दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगती हैं। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

10 दिन में शुरू कर दिया जाएगा काम
सीनियर सेक्शन इंजीनियर (ब्रिज) अभिषेक यादव ने बताया कि काम बंद होने के पीछे कुछ विभागीय दिक्कतें थीं। इन दिक्कतों को दूर कर दिया गया है। काम करने वाली यूनिट को काम शुरू करने के निर्देश दे दिए हैं। हर हाल में 10 दिन में काम शुरू करवा दिया जाएगा।

सेतु निगम के अवर अभियंता दशरथ सिंह ने बताया कि उनकी ओर से पिलर आदि पहले बना दिए गए हैं। रेलवे ने ट्रैक के ऊपर अपना ढांचा बनाया है। रेलवे जब अपना कार्य पूरा कर लेगा तब दोनों ओर के पिलरों को जोड़ दिया जाएगा। बताया कि उन्होंने जारी हुई ड्राइंग के अनुसार ही सभी पोल तैयार किए हैं। उनके कार्य में कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed