फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Construction of 10 shops in the cemetery banned

Farrukhabad News: कब्रिस्तान में 10 दुकानों के निर्माण पर रोक

Sun, 29 Jun 2025 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Construction of 10 shops in the cemetery banned
फर्रुखाबाद। शमसाबाद स्थित कब्रिस्तान की भूमि पर बन रही 10 दुकानों के निर्माण पर रोक लगाने के लिए सहायक सर्वे वक्फ आयुुक्त ने सेंट्रल वक्फ बोर्ड को पत्र भेजा है। उन्होंने इस संबंध में कार्रवाई की अनुमति मांगी है। सहायक सर्वे वक्फ आयुुक्त जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जितेंद्र कुमार ने शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के कार्यपालक अधिकारी को पत्र भेजा। इसमें कहा कि शिकायत के आधार पर जिलाधिकारी के आदेशानुसार जांच की गई। इसके बाद विधिक राय ली गई। इसमें कहा गया कि खसरा संख्या 801 पट्टी नंबर 8 पर 10 दुकानों के निर्माण के लिए किसी विभाग से अनुमति नहीं ली गई है। कब्रिस्तान की सुरक्षित श्रेणी की भूमि पर 10 दुकानों के निर्माण की अनुमति देना विधि संगत नहीं है। इसके साथ ही निर्माण पर रोक लगाते हुए ईओ, थानाध्यक्ष शमसाबाद को पत्र भेजकर यथास्थिति बनाए रखने के लिए कहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed