फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Construction charges on Waqf land

वक्फ की जमीन पर निर्माण, ईओ को दिया पत्र

Fri, 12 Feb 2021 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Construction charges on Waqf land
नगर पालिका के पास हो रहा निर्माण कार्य। - फोटो : FARRUKHABAD
वक्फ की जमीन पर निर्माण का आरोप
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। ईओ कार्यालय में नगर पालिका बाउंड्रीवाल बनवा रही है। अधिवक्ता ने भूमि को वक्फ की बताकर ईओ को नोटिस भेजा है।
नगर पालिका ईओ कार्यालय में बाउंड्रीवाल और गेट लगवाया जा रहा है। इस निर्माण का विरोध कर अधिवक्ता फजील अहमद खान ने ईओ को
नोटिस दिया। इसमें उन्होंने निर्माण कार्य वाली जमीन वक्फ की बताई है। नोटिस में अधिवक्ता ने बताया कि 1987 से 1998 तक मुतवल्ली कमेटी वक्फ बनाम नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद मुकदमा भी चला था। 11 मार्च 1998 को कोर्ट ने मस्जिद के हक में आदेश दिया था। कोर्ट ने जमीन पर नगर पालिका को हस्तक्षेप न करने का आदेश दिया था। इसके बावजूद नगर पालिका ने निर्माण शुरू करवा दिया है। इसे अदालत के आदेश का उल्लंघन माना जाएगा। शीघ्र ही निर्माण न रोका गया तो न्यायालय की शरण लेंगे।

‘आज अवकाश पर हैं। अभी ऑफिस से व्हाट्सएप पर एक पत्र मिला है। अब सोमवार को दफ्तर पहुंचकर पत्रावली दिखवाएंगे। यदि कोई अदालत का आदेश है, तो उसका सम्मान किया जाएगा।’
विज्ञापन

-रविंद्र कुमार, ईओ, नगर पालिका परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed