फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Constitutional process of building a Ram temple

राम मंदिर निर्माण की संवैधानिक प्रक्रि या पूरी

Sun, 21 Aug 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो /फर्रुखाबाद Updated Sun, 21 Aug 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Constitutional process of building a Ram temple
पत्रकारों से रूबरू होते राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेमजी शुक्ल। - फोटो : अमर उजाला

फर्रुखाबाद। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम जी शुक्ल ने पत्रकार वार्ता के दौरान मायावती के झूठ बोलकर सत्ता हथियाने के बयान पर उन्हें भ्रष्टाचारिणी बताते हुए कहा कि देश भर में तिरंगा यात्रा से मोदी ने देशवासियों के अंदर देशभक्ति की अलख जगाने का काम किया है। राम मंदिर निर्माण को चुनावी मुद्दा बनाने पर वह चुप रहे लेकिन कहा कि मंदिर निर्माण की संवैधानिक प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत हमेशा पाकिस्तान पर करुणा बरसाता रहा है लेकिन पाकिस्तान हमेशा हमारे देश के अंगों को छिन्न-भिन्न करने का प्रयास करता रहा है। अब भारत सख्ती से निपटेगा। कहा कि सपा और बसपा सरकार में ही किसान आत्महत्या करते हैं। भाजपा सरकार में किसानों के लिए यूरिया खाद सस्ती है।
विज्ञापन


इससे पहले की सरकारों में खाद के लिए किसानों को लाठियां और गोलियां तक खानी पड़ीं। भाजपा सरकार में खाद की किल्लत नहीं है। झूठ बोलकर सत्ता हथियाने वाले बयान पर कहा कि मायावती भ्रष्टाचारिणी हैं। प्रधानमंत्री पद की दावेदार मायावती के हाथी ने लोकसभा चुनाव में मोदी के आगे घुटने टेक दिए थे। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह राठौर, पंकज वर्मा, डीएस राठौर, सुबोध दुबे, मुकेश सक्सेना आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed