फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Constable's license pistol, magazine and cartridges stolen

Farrukhabad News: सिपाही की लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन व कारतूस चोरी

Fri, 07 Apr 2023 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Fri, 07 Apr 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Constable's license pistol, magazine and cartridges stolen
फर्रुखाबाद। अवकाश से लौट रहे सिपाही के बैग से लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन व कारतूस चोरी हो गए। डेढ़ माह बाद एसपी के आदेश पर अज्ञात केेेे खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ। सिपाही को चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने में कई बार चक्कर काटने पड़े।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने पर तैनात सिपाही विनोद कुमार जनपद बिजनौर कोतवाली सदर गांव मुरहाट का रहने वाला है। 20 फरवरी को विनोद दो दिन का अवकाश लेकर अपने घर गया था। 23 फरवरी को रोडवेज बस से सिपाही वापस आया। बस अड्डे पर उतरकर सिपाही फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गीतापुरम काॅलोनी में किराए के आवास पर टेंपो में बैठकर जा रहा था। उसके बैग में लाइसेंसी पिस्टल रखी हुई थी। रास्ते में पिस्टल, मैगजीन तीन कारतूस किसी ने बैग से चोरी कर लिए।
विज्ञापन

आवास पर पहुंचने पर बैग से पिस्टल चोरी होने की जानकारी पर सिपाही मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोतवाली के चक्कर काटता रहा। डेढ़ माह बाद एसपी अशोक कुमार मीणा के आदेश पर फतेहगढ़ कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ लाइसेंसी पिस्टल चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed