फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Congressmen waiting for the alliance to loosen

Farrukhabad News: गठबंधन की गांठ ढीली होने का इंतजार कर रहे कांग्रेसी

Mon, 18 Mar 2024 01:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Congressmen waiting for the alliance to loosen
फर्रुखाबाद। लोकसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस गठबंधन में जनपद की सीट भले ही समाजवादी पार्टी की झोली में चली गई हो, लेकिन अभी भी जनपद के कांग्रेसी गठबंधन की गांठ ढीली होने की आस लगाए बैठे हैं। पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद का गृह जनपद होने के चलते कांग्रेस यह सीट अपने पाले में करने के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से लगातार संपर्क में भी है। कांग्रेसियों की आस को उम्मीद बांधी है संगठन की बैठक में भाग लेने आए कांग्रेस प्रदेश महासचिव व फर्रुखाबाद लोकसभा कोआर्डिनेटर प्रकाश प्रधान ने।
विज्ञापन


सपा-कांग्रेस गठबंधन को लेकर कांग्रेसियों को उम्मीद थी कि यह सीट कांग्रेस को ही मिलेगी, क्योंकि पूर्व विदेश मंत्री का यह गृह क्षेत्र है। मगर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने करीब डेढ़ माह पहले टिकटों की घोषणा में फर्रुखाबाद का प्रत्याशी डॉ. नवल किशोर शाक्य को बना दिया। इससे कांग्रेसी नाराज चल रहे हैं। कांग्रेस-सपा गठबंधन की दो बैठकों में कोई भी कांग्रेसी शामिल नहीं हुआ। कांग्रेसी लगातार सलमान खुर्शीद को चुनाव लड़ाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, कांग्रेसियों का एक धड़ा कौशलेंद्र यादव को भी लड़ाना चाहता है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के करीबी माने जाने वाले कौशलेंद्र यादव भी टिकट की आस लगाए हैं। कांग्रेस जिला कार्यालय में रविवार को संगठन की बैठक में भाग लेने आए प्रदेश महासचिव के मुताबिक जल्द ही सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की फर्रुखाबाद समेत तीन जनपदों की सीटें बदले जाने पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सपा मुखिया से जल्द होगी बैठक
फर्रुखाबाद समेत तीन जनपदों की सीटों को लेकर जल्द ही सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक होगी। सर्वसम्मति से सपा-कांग्रेस गठबंधन की तीन सीटों पर पुनर्विचार किया जाएगा। उम्मीद है कि फर्रुखाबाद समेत तीनों सीटों पर बात बन जाए। फर्रुखाबाद पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद का गृह जनपद है। सपा-कांग्रेस गठबंधन की बैठक में कांग्रेसियों को सम्मान के साथ बुलाया जाएगा तो वह भाग लेंगे। कांग्रेस हाईकमान चाहती है कि उनके कार्यकर्ताओं का सम्मान हो।
- प्रकाश प्रधान, कांग्रेस प्रदेश महासचिव व लोकसभा फर्रुखाबाद कोऑर्डिनेटर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed