फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Congressmen drive rickshaw against diesel-petrol price hike

डीजल-पेट्रोल की मूल्यवृद्धि के विरोध में कांग्रेसियों ने रिक्शा चलाया

Thu, 25 Jun 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Congressmen drive rickshaw against diesel-petrol price hike
रिक्शा चलाकर विरोध जताते कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कटियार व अन्य। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। डीजल-पेट्रोल की कीमतों में हो रही लगातार वृद्धि का कांग्रेसियों ने गुरुवार को रिक्शा चलाकर विरोध किया। इस दौरान जमकर नारेेबाजी कर डीजल-पेट्रोल की कीमत आधी करने की मांग की गई।
विज्ञापन

कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष विजय कटियार के नेतृत्व में शहर के आवास विकास तिराहे पर कार्यकर्ता व पदाधिकारी एकत्र हुए। यहां से डीजल व पेट्रोल की मूल्यवृद्धि के विरोध में कांग्रेसियों ने रिक्शा चलाया और चौक तक पहुंचे। इस बीच डीजल-पेट्रोल के दाम हाफ हों, बढ़े दाम वापस हों, बिजली का बिल हाफ हो आदि नारे लगाए गए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि कोरोना महामारी के बीच केंद्र सरकार आम जनता को लूट रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमत घट रही है, जबकि देश में 20 दिन से लगातार कीमतें बढ़ रही हैं। इससे केंद्र सरकार किसानों, व्यापारियों आदि को धोखा दे रही है। पूर्व प्रदेश सचिव कौशलेंद्र सिंह ने भी भाजपा पर प्रहार किए। इससे पूर्व कांग्रेसियों ने टाउनहाल स्थित गांधी प्रतिमा के पास धरना प्रदर्शन किया। अभय यादव, शिवाशीष तिवारी, फाजिल खान, अंजुम खान, अरविंद अग्निहोत्री, कृष्ण गोपाल मिश्रा, अभय प्रताप सिंह, मोनू, सुशील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed