फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Congress protest against Rahul Gandhi's detention

Farrukhabad News: राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

Thu, 23 Jul 2026 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Congress protest against Rahul Gandhi's detention
कायमगंज। दिल्ली में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत अन्य कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में बुधवार को कार्यकर्ताओं ने गांव पितौरा में प्रदर्शन किया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


प्रदर्शन का नेतृत्व उत्तराखंड के खटीमा से विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष भुवन चंद्र कापड़ी, पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के पुत्र उमर खुर्शीद तथा युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जुनैद खान ने किया। पितौरा स्थित जाकिर महल के सभाभवन में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने नीट पेपर लीक की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन


बैठक के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता तहसील घेराव के लिए निकले। मुख्य गेट पर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला के नेतृत्व में मौजूद पुलिस बल ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की धक्का-मुक्की हुई। कार्यकर्ता गेट के पास कुछ देर के लिए सड़क पर बैठ गए और नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना था कि आयोजकों को केवल जाकिर महल परिसर में बैठक करने की अनुमति दी गई थी। जुलूस निकालने या तहसील घेराव की अनुमति नहीं थी। अधिकारियों के समझाने पर कांग्रेस कार्यकर्ता अचरा रोड स्थित सलमान खुर्शीद के कोल्ड स्टोर पहुंचे। वहां प्रदर्शन समाप्त कर दिया।


प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष शकुंतला देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, अनिल मिश्रा, शहर अध्यक्ष अंकुर मिश्रा, अभय गुप्ता, अंकित कठेरिया, आमिर, बिलाल, आदेश मिश्रा, आदर्श मिश्रा, सैफी, आनंद, पारस कठेरिया, रशीद, अनीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed