फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Confluence of Faith Panchal appeared on the pier

पांचाल घाट पर दिखाई दिया आस्था का संगम

Wed, 15 Jun 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला फर्रुखाबाद
अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Wed, 15 Jun 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
Confluence of Faith Panchal appeared on the pier
मां गंगा की आरती करते आचार्य प्रदीप नारायण शुक्ल। - फोटो : अमर उजाला

फर्रुखाबाद। गंगा दशहरा पर्व पर पांचाल घाट में आस्था का संगम दिखाई दिया। हजारों की संख्या में पहुंचे भक्तों ने गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। इस दौरान भक्तों ने गंगा को पहनावन पहनाई और घाट किनारे कथा भी कराई।

विज्ञापन


मंगलवार को गंगा दशहरा पर्व होने के चलते सोमवार रात से ही गंगा भक्तों का पांचाल घाट पर पहुंचना शुरू हो गया। पांचाल घाट पर पहुंचकर गंगा भक्तों ने आस्था की डुबकी लगाई। कई भक्तों ने गंगा में पहनावन पहनाई।
विज्ञापन


कहीं लोगों ने कथा करवाई तो कहीं मुंडन संस्कार भी हुए। गंगा दशहरा के चलते पांचाल घाट पुल पर सुबह से लेकर शाम तक जाम की स्थिति बनी रही। पांचाल घाट जाने वाले वाहनों को दुग्ध डेयरी के पास और चाचूपुर मोड़ पर रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से लोग पैदल पांचाल घाट तक पहुंचे। कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार कंपिल के गंगा रोड से वाहनों एवं पैदल लोगों का जत्था अटैनाघाट की ओर जाता दिखाई दिया।


अटैनाघाट के अलावा कायमगंज के गंडुआ, अलीगढ़ घाट पर भी गंगा भक्तों ने गंगा नदी में डुबकी लगाई। गंगा दशहरा के चलते ट्रेनों में जमकर भीड़ उमड़ी। लोग ट्रेनों की छतों पर यात्रा करने को मजबूर हुए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed