फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Conflict in extracting water from field, 19 injured

खेत से बारिश का पानी निकालने में संघर्ष, 19 घायल

Sat, 14 Dec 2019 06:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 06:36 PM IST
विज्ञापन
Conflict in extracting water from field, 19 injured
सीएचसी कायमगंज में इलाज कराते घायल। स - फोटो : FARRUKHABAD
कंपिल क्षेत्र के गांव शंकरपुर हरिहरपुर में शनिवार सुबह एक किसान अपने खेत से बारिश का पानी पड़ोसी खेत से होकर तालाब में गिरा रहा था। पड़ोसी खेत मालिक ने एतराज किया तो दोनों पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों के लोगों एक दूसरे पर हमला कर दिया। इससे एक पक्ष के 11 व दूसरे पक्ष के 8 लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश से लोगों के खेत भी लबालब हो गए थे। गांव शंकरपुर हरिहरपुर निवासी नेम सिंह अपने परिजनों के साथ खेत का पानी पड़ोसी खेत मालिक रामनिवास खेत के किनारे से नाली से तालाब में गिरा रहे थे। तभी रामनिवास ने खेत से पानी निकालने को मना किया। दोनों पक्षों में गालीगलौज होने लगी।
विज्ञापन

इसके बाद गांव से दोनों परिवारों के अन्य लोग भी लाठी-डंडे, सरिया व असलहे लेकर पहुंच गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे व सरिया चलीं और हवाई फायरिंग भी हो गई। इसमें एक पक्ष से रामनिवास, जनवेद, निशांत, देव सिंह, हरवीर, महावीर, अरविंद, मुन्नालाल, रामा, धर्मवीर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के नेम सिंह, कलक्टर सिंह, प्रमोद, रामकुमार, सुखवीर, पिंटू उर्फ सत्यवीर, स्नेहलता पुत्री सोवरन सिंह, रामपोती घायल हो गए। सूचना पर यूपी 112 पुलिस पहुंच गई। घायलों को सीएचसी कायमगंज में भर्ती कराया गया। वहां से एक पक्ष के रामनिवास, जनवेद, निशांत, अरविंद को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

कंपिल थानाध्यक्ष फोर्स के साथ सीएचसी पहुंचे। उन्होंने घटना के बारे में पूछताछ की। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed