{"_id":"6696ce562863ff703202b164","slug":"condition-of-three-children-suffering-from-vomiting-and-diarrhea-worsened-admitted-to-lohia-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-103457-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: उल्टी-दस्त से पीड़ित तीन बच्चों की हालत बिगड़ी, लोहिया में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: उल्टी-दस्त से पीड़ित तीन बच्चों की हालत बिगड़ी, लोहिया में भर्ती
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बृहस्पतिवार को तहरी खाने के बाद तीन बच्चों को उल्टी-दस्त होने लगी। परिजनों ने झोलाछाप के यहां भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर मंगलवार को लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती करा दिया गया है। एक बेड पर दो बच्चों को लिटाकर इलाज किया गया।
फतेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम आंतर निवासी रामवीर राजपूत की बेटी विद्या (15) ने बृहस्पतिवार शाम को घर में तहरी बनाई थी। तहरी को उसके साथ बहन लक्ष्मी (16) और छोटे भाई इंद्रेश (9) ने भी खाया। रात में ही तीनों को उल्टी-दस्त होने लगे। परिजनों ने जलजीरा, नीबू का घोल पिलाकर उपचार किया, मगर कोई फायदा नहीं हुई। शुक्रवार को रामवीर ने तीनों बच्चों को सलेमपुर में एक झोलाछाप डॉक्टर के यहां भर्ती कराया। मंगलवार तक झोलाछाप के यहां इलाज चलता रहा, मगर फायदा नहीं हुआ।
सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान ने लोहिया अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद तीनों को इमरजेंसी में भर्ती करा दिया गया। मां सरला रानी ने बताया कि तहरी खाने के बाद बच्चों की हालत बिगड़ी थी। बेड खाली न होने पर एक बेड पर दो बच्चों को लिटाकर इलाज किया गया। ईएमओ डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि तीनों बच्चों को उल्टी-दस्त व पेट दर्द की शिकायत होने पर भर्ती कराया गया है। इलाज शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --