{"_id":"68ed4692875356139d08c2f4","slug":"complaint-to-dm-about-medical-irregularities-panel-to-investigate-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-107653-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: डॉक्टरी में गड़बड़ी की डीएम से शिकायत, पैनल करेगा परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: डॉक्टरी में गड़बड़ी की डीएम से शिकायत, पैनल करेगा परीक्षण
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आठ दिन पहले फावड़े के हमले से गंभीर रूप से घायल का आठ दिन से लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल के पुत्र ने राजेपुर सीएचसी में पिता के डॉक्टरी परीक्षण में गड़बड़ी होने की डीएम से शिकायत की है।
मामले में अब सीएमएस ने दोबारा परीक्षण कराने के लिए तीन डॉक्टरों का पैनल बना दिया है। अमृतपुर थाना व कस्बा निवासी प्रदीप अग्निहोत्री को पांच अक्तूबर को खेत से चारा लेकर आते समय गांव के ही निशांत अवस्थी, उसकी पत्नी, भाई आशीष और मां ने फावड़े, लाठी डंडों व सरिया से पीटकर घायल कर दिया था। पीड़ित की चीख-पुकार पर आईं मां व पुत्र को धमकी दी।
प्रदीप की बेटी वीडियो बना रही थी तो आरोपियों ने घर में घुसकर उसका मोबाइल तोड़ दिया। प्रदीप के पुत्र प्रांशु ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई थी। आरोप है कि राजेपुर सीएचसी पर उसने डॉक्टरी परीक्षण कराया तो डॉक्टर ने चोटों को दर्शाने में लापरवाही कर दी।
विज्ञापन
परेशान प्रांशु ने डीएम से शिकायत की। डीएम के आदेश पर सीएमओ ने पैनल बनाने के निर्देश दिए। सीएमएस डॉ. जगमोहन शर्मा ने तीन डॉक्टरों का पैनल बना दिया। इसमें नेत्र सर्जन डॉ. प्रभात वर्मा, सर्जन डॉ. रोहित तिवारी और ड्यूटी ईएमओ को रखा गया। अब पैनल घायल का परीक्षण करेगा। प्रदीप का लोहिया अस्पताल में ही इलाज चल रहा है।