फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Competition to adopt a newborn found in the farm

Farrukhabad News: खेत में मिले नवजात को गोद लेने की होड़

Tue, 14 Mar 2023 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 14 Mar 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Competition to adopt a newborn found in the farm
कायमगंज। मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव गणेशपुर के पास एक खेत में पुलिस को एक नवजात शिशु पड़ा मिला। पुलिस शिशु को तत्काल सीएचसी कायमगंज लेकर पहुंची, जहां स्वस्थ बताया गया। खेत में मिला शिशु लड़का होने की जानकारी फैली तो अस्पताल में उसे गोद लेने वालों की होड़ लग गई। पुलिस ने चाइल्ड हेल्प लाइन व बाल कल्याण समिति को सूचना दी है।
विज्ञापन


एक औलाद के लिए तमाम दंपति आईवीएफ (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) में लाखों रुपये पानी की तरह खर्च कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग कई कारणों से बच्चों को फेंकने जेसा दुष्कृत्य करते हैं। ऐसा ही एक मामला रविवार रात गणेशपुर गांव के पास हुआ। जहां एक मां ने अपने कलेजे के टुकड़े को अचरा रोड गांव गणेशपुर के एक खेत में कपड़े में लपेटकर फेंक दिया। सड़क किनारे खेत में पड़े नवजात शिशु के रोने की आवाज सुनकर कुछ लोगों ने एसओ मेरापुर दिग्विजय सिंह को सूचना दी। सूचना पर एसओ पहुंचे।
विज्ञापन




पुलिस ने बच्चे को खेत से उठाकर सीएचसी में भर्ती कराया। बच्चे को कुछ देर तक वार्मर में रखा गया। स्टाफ नर्स ने उसे स्वस्थ बताया। जानकारी पर सीओ सोहराब आलम ने अस्पताल जाकर बच्चे को देखा और उच्चाधिकारियों व चाइल्ड हेल्प लाइन व बाल कल्याण समिति को जानकारी दी। बच्चे की अच्छे से देखरेख के लिए स्टाफ नर्स को जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेत में मिला शिशु लड़का है यह जानकारी फैली तो रात में ही तमाम लोग उसे गोद लेने के लिए अस्पताल पहुंच गए। ऐसे लोगों को बताया गया कि शिशु को गोद लेने के लिए जिलाधिकारी कार्यालय में आवेदन करना होगा। इसके बाद बाल कल्याण समिति यह तय करेगी उसे किसे देना है।




सीओ सोहराब आलम ने बताया शिशु को अस्पताल में रखा गया है। स्टाफ नर्स को उसकी देखरेख की जिम्मेदारी दी गई है। बाल कल्याण समिति निर्णय लेगी शिशु को किसे देना मुनासिब रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed