फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Company team caught fake Mobil oil from two shops

Farrukhabad News: कंपनी की टीम ने दो दुकानों से नकली मोबिल ऑयल पकड़ा

Mon, 22 Jul 2024 02:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Company team caught fake Mobil oil from two shops
फर्रुखाबाद। जिले में ब्रांडेड कंपनी का नकली मोबिल ऑयल बिकने की सूचना पर दिल्ली से पहुंची कंपनी की टीम ने दो दुकानों पर छापा मारा। वहां से कई ऑयल के भरे व खाली डिब्बे, हजारों स्टीकर और ढक्कन बरामद हुए। एक दुकानदार ने स्टीकरों में आग लगा दी। कंपनी के जांच अधिकारी ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मोबिल आयल निर्माता कॉस्ट्रायल कंपनी के दिल्ली सेंट्रल कार्यालय के जांच अधिकारी अनुकल्प सिंह ने मऊदरवाजा थाने में बजरिया चौकी तकिया नशरत शाह निवासी मोनू, बहेड़ी पिपरगांव थाना मोहम्मदाबाद के प्रवीन कुमार शाक्य और कन्नौज के छिबरामऊ थाने के गांव कल्याणपुर निवासी अमित सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कहा कि शनिवार शाम ग्राहक बनकर ऑपरेशन मैनेजर लाल सिंह कादयान के साथ बजरिया में एक दुकान पर पहुंचे। वहां नकली मोबिल बिकता मिला।
विज्ञापन

पुलिस बल लेकर जांच की गई, तो दुकान पर 49 भरे डिब्बे, 25 खाली, 490 ढक्कन, चार हजार जले रहे स्टीकर मिले। दुकानदार बिल भी नहीं दिखा सका। उसने अपना नाम मोनू बताया। इसके बाद दूसरी दुकान पर पहुंचे, तो वहां 20 भरे डिब्बे, 1200 स्टीकर जो कई कंपनी के थे। 201 ढक्कन मिले। वहां प्रवीन कुमार शाक्य और अमित सिंह मिले। कंपनी के अफसरों ने माल बरामद कर जांच के लिए नमूने लिए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed