फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Community toilet locked for last one year

Farrukhabad News: सामुदायिक शौचालय में एक वर्ष से जड़ा ताला

Mon, 24 Jun 2024 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 24 Jun 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Community toilet locked for last one year
मोहम्मदाबाद। ब्लाॅक क्षेत्र की ग्राम पंचायत मौधा के मजरा मलोखर में बने सामुदायिक शौचालय में एक वर्ष से ताला जड़ा है। इससे ग्रामीण खुले में शौच करने को मजबूर हैं। शौचालय की फर्श टूटने के साथ जलापूर्ति भी ठप है।
विज्ञापन




ग्राम पंचायत मौधा के मजरा मलोखर में वर्ष 2021-22 में पांच लाख 30 हजार रुपये की लागत से बना सामुदायिक शौचालय इन दिनों निष्प्रयोज्य है। शौचालय के चारों तरफ गंदगी पड़ी होने के साथ फर्श भी टूटा है। कुछ स्थानों पर तो फर्श धसकने से टाइल्स भी टूट गए हैं। शौचालय में बिजली-पानी की व्यवस्था नहीं है। बोरिंग भी खराब है। इससे शौचालय के अंदर गंदगी है। ग्रामीणों ने बताया कि छह माह पहले प्रधान ने सबमर्सिबल भी निकलवा ली।
विज्ञापन

केयरटेकर सुनीता ने बताया कि उन्हें 25 माह से मानदेय नहीं मिला। कई बार कहने के बावजूद सुनवाई न होने पर शौचालय में ताला लगा दिया।







प्रधान विवेक यादव ने बताया कि सबमर्सिबल खराब से नई पड़ेगी। वह तीन बार लिखकर दे चुके हैं, लेकिन कोई काम नहीं हुआ। सचिव को भी वह कई बार बता चुके हैं। बीडीओ त्रिलोकचंद शर्मा ने बताया कि उन्हें कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। इसकी जानकारी करेंगे। जरूरत के अनुसार शौचालय की मरम्मत कराकर उसे चालू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो माह पहले ही उन्होंने ग्राम पंचायत का चार्ज लिया है। यदि शौचालय चालू नहीं है तो उसे शुरू कराया जाएगा।
- राजीव गौतम, ग्राम पंचायत सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed