{"_id":"66197adec296c213200707e6","slug":"communicable-disease-control-campaign-on-paper-waterlogging-in-localities-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-110306-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: कागजों पर संचारी रोग नियंत्रण अभियान, मोहल्लों में जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: कागजों पर संचारी रोग नियंत्रण अभियान, मोहल्लों में जलभराव
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद में एक अप्रैल से शुरू हुआ विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान कागजों पर ही चल रहा है। दस्तक अभियान में जिम्मेदारों को गंदगी भी नजर नहीं आ रही है। जागरूकता के दावे के बीच सफाई कार्य ठप है। शहर के मोहल्लों में जलभराव से मच्छरों की भरमार है। मलेरिया विभाग से दवाई का छिड़काव भी नहीं कराया जा रहा है।
संचारी रोगों की रोकथाम के लिए शासन के निर्देश पर 30 अप्रैल तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। इसमें सभी विभागों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। 10 अप्रैल से दस्तक अभियान चलाकर घर-घर जाकर मरीज चिह्नित करने हैं। शहर में सफाई कार्य नगर पालिका को, जबकि गांवों में ग्राम पंचायत को कराना है। अभियान की हकीकत पर नजर डालें तो शहर के कई मोहल्लों में गंदगी की भरमार है। नालियां चोक होने से गलियों में गंदा पानी भरा है। उसी गंदगी से होकर लोग निकलने को मजबूर हैं।
फतेहगढ़ के मोहल्ला नेकपुर में गेस्टहाउस वाली गली में जलभराव से लोगों का निकलना दूभर है। मोहल्ले के निवासी भूमिराज, सुशील, शशि, ममता, लक्ष्मी, रीना, रानी आदि ने बताया कि नगरपालिका को सूचना देने के बावजूद कोई कर्मचारी सफाई करने नहीं आया। गली से पानी न निकाले जाने से रास्ता निकलना भी मुश्किल है। मच्छरों की भरमार से नींद हराम है। दवा का छिड़काव भी नहीं किया गया।
विज्ञापन
क्या कहते हैं जिम्मेदार
जिला मलेरिया अधिकारी नौशाद अली ने बताया कि शनिवार को नगरपालिका को सूचना देकर मोहल्लों में जल निकासी व सफाई कराई जाएगी। मच्छरों के लिए मोहल्लों में दवा का छिड़काव भी कराया जाएगा।