फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Commercial superintendent arrested for black marketing of tickets

टिकटों की कालाबाजारी में सीएस, दो लिपिक समेत 4 गिरफ्तार

Mon, 12 Jul 2021 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Commercial superintendent arrested for black marketing of tickets
टिकटों की कालाबाजारी में वाणिज्य अधीक्षक गिरफ्तार
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। तत्काल टिकटों की कालाबाजारी में बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने गड़बड़झाले में शामिल वाणिज्य अधीक्षक (सीएस), दो बुकिंग लिपिक समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है। बहराइच के पांचवें आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। रेलवे कर्मियों के बैंक खातों से लंबे समय से पैसों का लेनदेन होते मिला है। कार्रवाई के बाद रेलवेकर्मियों में हड़कंप है।
आरपीएफ इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार ने दरोगा अंकुश कुमार व रितू के साथ रविवार को गुरसहायगंज स्टेशन पर दलालों के खिलाफ अभियान चलाया था। चेकिंग में एक दलाल को पकड़ा था। उसके पास तीन तत्काल टिकट बरामद हुए थे। पूछताछ में उसने अपना नाम मनोज कुमार निवासी गुरसहायगंज, कन्नौज बताया। आरपीएफ की सख्ती पर मनोज ने मददगारों के नाम उगल दिए।
विज्ञापन

इस के बाद आरपीएफ ने गुरसहायगंज स्टेशन के वाणिज्य अधीक्षक (सीएस) उदयवीर चौरसिया, बुकिंग क्लर्क विनोद कुमार मौर्य और रविश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तीनों कर्मियों ने मोहम्मद मजहर उर्फ राजू निवासी केसरगंज, जिला बहराइच का नाम उजागर किया। बताया कि टिकट की कालाबाजारी में वह भी शामिल है। महजर बैंक खातों में पैसा और यात्रियों की डिटेल व्हाट्सएप से भेज देता था। उसी आधार पर टिकट बनवाकर रोडवेज बसों से लखनऊ भेज देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरपीएफ ने जब कर्मचारियों के बैंक खातों की जांच की, तो सभी के खातों में लगातार टिकटों के लिए पैसे का लेनदेन होते मिला। कई महीनों से यह अवैध धंधा किया जा रहा था। आरपीएफ ने मनोज कुमार, उदयवीर, विनोद कुमार और रविश कुमार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार मजहर की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। आरपीएफ इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार ने बताया कि जब्त की गई तीनों टिकटें लखनऊ, जौनपुर और सिद्धार्थनगर से मुंबई के लिए बनाई गई थीं। इनकी कीमत 9860 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed