{"_id":"648a175676e9d9aeda0c4e27","slug":"colonelganj-outpost-incharge-suspended-for-hiding-robbery-incident-farrukhabad-news-c-12-1-286100-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: लूट की घटना छिपाने में कर्नलगंज चौकी इंचार्ज निलंबित, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: लूट की घटना छिपाने में कर्नलगंज चौकी इंचार्ज निलंबित, पढ़ें पूरा मामला
Thu, 15 Jun 2023 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 15 Jun 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
फर्रुखाबाद जिले में सैनिक की पत्नी से दिनदहाड़े लूट की घटना छिपाने में एसपी ने कर्नलगंज चौकी इंचार्ज को निलंबितकर दिया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओजी व सर्विलांस टीम ने मौके पर जांच पड़ताल कर महिला से लुटेरों का हुलिया पूछकर सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर कलां पटेल नगर निवासी कमलाकांत दीक्षित सेना में कार्यरत हैं। वह इस समय जम्मू कश्मीर में तैनात हैं। पत्नी साधना दीक्षित बच्चों के साथ यहां रहती हैं। सोमवार को साधना जनपद हरदोई थाना हरपालपुर गांव बेहटा हरि ससुराल गई थी। मंगलवार को वह बेटी माही के साथ बस से हरदोई से लौटीं। वह मसेनी चौराहे पर बस से उतरकर बेटी के साथ पैदल घर जा रही थीं। तभी जीवन नर्सिंग होम के पास पहुंचीं, तभी बाइक दो लुटेरों ने उसकी आंखों में मिर्च स्प्रे झोंक दिया। दोनों चेन लूटकर फरार हो गए।
सूचना पर पुलिस कर्नलगंज चौकी इंचार्ज हेमंत सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने छानबीन के बाद तहरीर ले ली। घटना की जानकारी अफसरों को नहीं दी। इस मामले की जानकारी मिलने पर एसपी अशोक कुमार मीणा ने कर्नलगंज चौकी इंचार्ज हेमंत कुमार को लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस ने साधना की तहरीर पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। बुधवार को एसओजी प्रभारी अमित गंगवार व सर्विलांस प्रभारी जगदीश भाटी मौके पर पहुंचे। साधना से लुटेरों का हुलिया पूछने के बाद टीम ने आसपास के घरों व नर्सिंग होम में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। एक कैमरे में एक लुटेरे का दूर का फुटेज आया है। इसमें बाइक काले रंग की पाई गई।
विज्ञापन
मसेनी बस अड्डे से जुड़े लुटेरों के तार
सूत्रों की माने तो दोनों बाइक सवार लुटेरे मसेनी बस अड्डे पर पहले से खड़े थे। साधना व उसकी बेटी को देखकर दोनों उनके पीछे लग गए। घटना को अंजाम देकर बघार की ओर भाग गए। ऐसे में दोनों लुटेरों के बेवर क्षेत्र के होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।