फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   college

डीआईओएस को कॉलेज में मिला गंदगी का अंबार

Wed, 16 Oct 2019 06:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 06:27 PM IST
विज्ञापन
college
जिला विद्यालय निरीक्षक डा. आदर्श कुमार त्रिपाठी ने स्वामी रामानंद इंटर कालेज बालक का निरीक्षण किया। उनको विद्यालय परिसर में गंदगी का अंबार मिला। प्रयोगशाला कक्षों में ताले पड़े थे। शौचालय गंदे थे, इनको साफ कराने के लिए सफाई कर्मचारी को सामग्री नहीं दी जाती। प्रधानाचार्य के अवकाश पर होने की जानकारी दी गई, लेकिन उनको अवकाश संबंधी प्रार्थना पत्र विद्यालय में नहीं था।
विज्ञापन

बुधवार को दिन में करीब साढ़े 11 बजे डीआईओएस ने स्वामी रामानंद इंटर कालेज बालक का निरीक्षण किया। उनको हर ओर गंदगी मिली। इससे लगा कि स्वच्छता अभियान के तहत विद्यालय परिसर में साफ-सफाई नहीं कराई गई।
विज्ञापन

शैक्षिक पांचांग 2019-20 के अनुसार विद्यालय का समय भी परिवर्तन नहीं किया गया। उपस्थित पंजिका में प्रधानाचार्य अमित कुमार के नाम के आगे आकस्मिक अवकाश लिखा था, लेकिन अवकाश स्वीकृति का प्रार्थना पत्र नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी प्रधानाचार्य राखी त्रिवेदी भी प्रार्थना पत्र के संबंध में जवाब नहीं दे सकीं। शौचालय बहुत गंदे थे। एमडीएम के अभिलेख जांच को मांगे तो बताया गया कि वह प्रधानाचार्य के पास रखे हुए हैं।
रसायन विज्ञान, भौतिक व जीव विज्ञान की प्रयोगशालाएं बंद थीं। इनमें छात्राओं से प्रयोगात्मक कार्य नहीं कराया जाता है। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट वर्ष 2018 के अंकपत्र कई रखे मिले, जिनका वितरण नहीं किया गया।
दो शिक्षकों के शैक्षिक भ्रमण पर जाने की जानकारी दी गई। उसके आदेश की कापी उपलब्ध नहीं कराई गई। विद्यालय में बायोमीट्रिक मशीन लगवाने के आदेश हुए थे, वह भी नहीं लगवाई गई।

डीआईओएस ने शिक्षक, कर्मचारियों की उपस्थित ली। सभी शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित मिले। विद्यालय में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं चलने के बाद भी छुट्टी कर दी गई। इससे छात्र संख्या का भौतिक सत्यापन नहीं हो सका। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. आदर्श कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई होगी। इससे नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed