{"_id":"6660d739db2ea9c07f029695","slug":"collection-of-rs-300-300-in-the-name-of-examination-of-children-admitted-in-sncu-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-103083-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: एसएनसीयू में भर्ती बच्चों की जांच के नाम पर 300-300 रुपये वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: एसएनसीयू में भर्ती बच्चों की जांच के नाम पर 300-300 रुपये वसूली
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया महिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती मरीजों के तीमारदारों से जांचों और बख्शीश के नाम पर जमकर वसूली हो रही है। एडी हेल्थ के निरीक्षण के दौरान बाहर खड़ी महिलाओं ने दर्द बताया। कहा कि जांचों के लिए तीन-तीन सौ और छुट्टी करने से पहले 2100 रुपये देने की बात कही गई। वृद्धा ने बताया कि बेटा इंतजाम करने गया है।
लोहिया अस्पताल के एसएनसीयू यूनिट में 28 दिन तक के बच्चों का इलाज होता है। बुधवार को एडी हेल्थ निरीक्षण कर रहीं थीं। बाहर खड़ी नवाबगंज के गांव मिल्किया निवासी श्यामा देवी का नाती और शाहजहांपुर के परौर थाने के गांव पित्थीपुर निवासी सोनकली की बेटी भर्ती है। दोनों महिलाओं ने बताया कि उनसे जांचों के नाम पर 300-300 रुपये लिए गए हैं।
श्यामा देवी ने बताया कि बुधवार को छुट्टी होनी है। बहू बबली भी एसएनसीयू वार्ड में ही है। उनके बेटे ने बाहर आकर कहा कि आज बेटे की छुट्टी होगी। स्टाफ ने 2100 रुपये मांगे हैं। श्यामादेवी ने बताया कि उनके पास रुपये नहीं थे। अब पुत्र रुपये का इंतजाम करने गया है।
विज्ञापन
वहां मौजूद सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार से रुपये मांगने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने सीएमएस डॉ. कैलाश दुल्हानी को बुलाया। डॉ. दुल्हानी ने कहा कि हो सकता है कोई जांच बाहर से करानी पड़ी हो, इसलिए रुपये लिए हों। यदि 2100 रुपये किसी ने मांगे हैं, तो इसकी जांच कराएंगे।